-
Advertisement
अनुष्का संग अयोध्या पहुंचे विराट कोहली, रामलला और बजरंग बली के किए दर्शन
Virat Kohli-Anushka: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा रविवार सुबह अयोध्या पहुंचे। दोनों ने सुबह 7 बजे रामलला के दर्शन किए। वे करीब आधे घंटे तक मंदिर परिसर में रहे। इस दौरान राम दरबार और पूरे मंदिर को देखा। पुजारियों से राम मंदिर की मूर्तियों और नक्काशी के बारे में जानकारी ली। रामलला के दर्शन करने के बाद विराट और अनुष्का हनुमानगढ़ी पहुंचे। वहां 20 मिनट तक दर्शन-पूजन किया। इसके बाद दोनों लखनऊ रवाना हो गए। विराट और अनुष्का के अयोध्या पहुंचने के बारे में पहले जानकारी नहीं मिली थी। दोनों लखनऊ से कार में अयोध्या आए थे। अयोध्या में भी दोनों ने मीडिया से दूरी बनाए रखी।
सवा किलो लड्डू और फूलों की माला हनुमान जी को चढ़ाई
विराट और अनुष्का सुबह 8 बजे हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचे। यहां सबसे पहले हनुमान जी को प्रणाम किया। विराट ने सवा किलो लड्डू और फूलों की माला हनुमान जी को चढ़ाई। थोड़ी देर तक हाथ जोड़कर खड़े रहे। मंदिर के पुजारी ने उन्हें सफेद और लाल रंग की फूलों की दो मालाएं पहनाईं। सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। अनुष्का को पीले रंग की दो मालाएं पहनाईं और उन्हें भी आशीर्वाद दिया। इसके बाद वहां महंत ने दोनों को शॉल ओढ़ाई।
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
