-
Advertisement
विराट कोहली भी लेना चाहते हैं टेस्ट क्रिकेट से संन्यास, BCCI को बताया अपना फैसला
Virat Kohli: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का मन बना चुके हैं। उन्होंने इसकी जानकारी बीसीसीआई को भी दे दी है।आज सुबह कोहली के रिटायरमेंट की खबर से फैंस का दिल टूट चुका है। भारत के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा ने हाल ही में टेस्ट से संन्यास का ऐलान किया था,वहीं, अब विराट कोहली को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट कोहली ने भी इस फॉर्मेट को अलविदा कहने का मन बना लिया है।
फैसले पर दोबारा सोचने को कहा
हालांकि, बीसीसीआई ने इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी, लेकिन रिपोर्ट में ये कहा गया है कि बीसीसीआई के टॉप लेवल अधिकारी ने किंग कोहली को इस फैसले पर दोबारा सोचने को कहा है, लेकिन ऐसा लगता नहीं है कि वह अब अपना मन बदलेंगे। टी 20 इंटरनेशनल में रोहित और कोहली के एक साथ संन्यास लेने के बाद अब टेस्ट से रोहित के बाद कोहली रिटायरमेंट का एलान कर सकते हैं। भारत के 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद ही रोहित और विराट ने टी20 से संन्यास का ऐलान कर दिया था। ऐसे में इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया के लिए ये एक बड़ा झटका हो सकता है।
विराट कोहली का टेस्ट करियर
विराट कोहली के टेस्ट करियर की शुरुआत साल 2011 में हुई थी। वह भारत के लिए अभी तक 123 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 46.85 की औसत से 9230 रन बनाए हैं। टेस्ट में उनके नाम 31 अर्धशतक और 30 शतक दर्ज हैं। साल 2014 में विराट कोहली को टेस्ट फॉर्मेट का कप्तान बनाया गया था। उनकी कप्तानी भारतीय टेस्ट टीम का रिकॉर्ड काफी शानदार रहा. उन्होंने 2014 से 2022 तक कुल 68 मुकाबलों में टीम की कमान संभाली। इस दौरान भारत ने 40 टेस्ट मैचों में बाजी मारी। इसके अलावा 11 मैच ड्रॉ रहे।
पंकज शर्मा

