-
Advertisement
फ्री में नेटफ्लिक्स व डिज्नी+ हॉटस्टार दिखाने वाले प्लान बंद
वोडाफोन-आइडिया (Vi) ने vius यूजर्स को तगड़ा झटका देते हुए सबसे ज्यादा बेनिफिट्स ऑफर करने वाले अपने पॉप्युलर REDX पोस्टपेड प्लान्स को बंद कर दिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि REDX प्लान का फायदा उन यूजर्स को अभी भी मिल रहा है, जो पहले से इसके सब्सक्राइबर हैं। हालांकि, अब इन यूजर्स को भी ऐप में या वेबसाइट पर ये प्लान नहीं दिख रहे। टेलिकॉम टॉक ने अपनी रिपोर्ट में एक कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव का हवाला देते हुए कहा कि REDX प्लान कंपनी के फिजिकल स्टोर पर अभी भी उपलब्ध हैं। REDX प्लान में नेटफ्लिक्स, डिज्नी+ हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) के फ्री सब्सक्रिप्शन के साथ कई जबरदस्त बेनिफिट (Tremendous Benefits) ऑफर करती थी।
यह भी पढ़ें- किसान विकास पत्र स्कीम में अब डाकघर देगा 7 प्रतिशत ब्याज, जानिए कितने साल में होगा पैसा डबल
पॉप्युलर REDX प्लान 1099, 1699 और 2299 :i, के थे। ये प्लान कई जबरदस्त बेनिफिट्स के साथ आते थे। इनमें फ्री कॉलिंग और डेली फ्री एसएमएस के अलावा भी काफी कुछ ऑफर किया जाता था। प्लान में नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो (Netflix, Prime Video) और डिज्नी+ हॉटस्टार का भी फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता था। इसके अलावा कंपनी इन प्लान में इंटरनेशनल और डोमेस्टिक एयरपोर्ट पर लाउंज का भी एक्सेस ऑफर (lounge Access) करती था।
