-
Advertisement
रोड पर चलती हाई स्पीड कार में कर रहा था स्टंट, अनकंट्रोल होकर डिवाइडर से टकराई
Last Updated on July 25, 2022 by sintu kumar
सोलन। सड़क पर व्हीकल से स्टंट (Stunt) करना जानलेवा है। ये स्टंटबाज इतने आतुर होते हैं की जान भी दांव पर लगा देते हैं। यह स्वयं के लिए भी खतरनाक (dangerous) है औरों के लिए भी। सोशल मीडिया (Social media) पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें स्टंटबाज स्टंट की कलाबाजियां कर रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक सफेद रंग की तेज रफ्तार कार से एक शख्स दरवाज खोलकर स्टंट कर रहा है। यह वीडियो सोलन जिला का बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- सराज के टनोच गांव में बारिश ने छीन ली 4 परिवारों से छत
यह स्टंटबाज चालक की बगल वाली सीट (Seat) पर बैठा हुआ है। वह तेज रफ्तार (High speed) कार से बाहर लटक रहा है। इसी दौरान कार अनकंट्रोल होकर डिवाइडर से टकरा गई और रोड के दूसरी तरफ पहुंच गई। वहीं इसी दौरान रोड (Road) पर आने वाली दूसरी कार टकराने से बाल-बाल बच जाती है। इसी सारी घटना को पीछे चल रही कार सवार अपने मोबाइल में कैद कर लेता है। ऐसा करना बहुत ही खतरनाक है और हमें ऐसा करने से बचना चाहिए। यह वीडियो सोशल मीडिया (Social media) पर खूब वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है यह कार चंडीगढ़ की थी। कार में स्टंटबाज युवक के साथ अन्य दो लड़कियां भी बैठी हुई थीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।