-
Advertisement
हमीरपुर के वेटलिफ्टर विकास ठाकुर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देंगी अर्जुन अवार्ड
Last Updated on November 15, 2022 by sintu kumar
हमीरपुर। जिला के पटनौण में रहने वाले वेटलिफ्टर विकास ठाकुर (weightlifter vikas thakur) का चयन अर्जुन अवार्ड के लिए हुआ है। तीस नवंबर को दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) उन्हें अर्जुन अवार्ड से सम्मानित करेंगी। इससे उनके प्रशंसकों में खुशी की लहर है। अर्जुन अवार्ड के लिए देश के कुल 25 नामी खिलाड़ियों के नाम का चयन हुआ है, उन्हीं में से विकास ठाकुर का नाम भी है। विकास ठाकुर अर्जुन अवार्ड (Arjuna Award) हासिल करने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। इससे पहले वर्ष 2014 में तमिलनाडु के वेटलिफ्टर सतीश कुमार (Satish Kumar) को अर्जुन अवार्ड मिला था। विकास ठाकुर का चयन इस अवार्ड होने के लिए उसके पैतृक घर में जश्न सा माहौल है। वेटलिफ्टर विकास ठाकुर ने अगस्त में बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को रजत पदक दिलाया।
यह भी पढ़ें:टी-20 क्रिकेट में बड़ा रोल निभा सकते हैं धोनी-बीसीसीआई कर रहा विचार
उन्होंने 96 किलोग्राम भारवर्ग में कुल 346 किलोग्राम भार उठाकर पदक जीता था। इस पहले विकास ने वर्ष 2018 में गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक भी जीता है। वहीं वर्ष 2014 को ग्लास्गो में हुई राष्ट्रमंडल खेलों में देश को रजत पदक भी दिला चुके हैं। 29 वर्षीय विकास ठाकुर भारतीय वायुसेना में वारंट अफसर के पद पर सेवारत हैं। विकास ठाकुर के माता-पिता लुधियाना में रहते हैं। जबकि हमीरपुर के पटनौण स्थित पैतृक घर पर उनके ताया कुमार चंद ठाकुर, ताई लता ठाकुर, चचेरा भाई अमित ठाकुर, भाभी मनु ठाकुर, भतीजियां ईशिता और अनवी ठाकुर रहते हैं। ताया केसी ठाकुर (KC Thakur) ने बताया कि भतीजे विकास ठाकुर के अर्जुन अवार्ड के लिए चयनित होने पर काफी खुश हूं।