-
Advertisement
Gallantry Awards 2024: हिमाचल के शहीद कुलभूषण मांटा को शौर्य चक्र, मां व पत्नी ने ग्रहण किया सम्मान
Rifleman Kulbhushan Manta awarded Shaurya Chakra: भारत मां की रक्षा के लिए जीवन का सर्वोच्च बलिदान करने वाले हिमाचल के सपूत राइफलमैन कुलभूषण मांटा ( Rifleman Kulbhushan Manta)को शौर्य चक्र प्रदान किया गया है। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu)ने गैलेंट्री अवार्ड-2024 (Gallantry Awards 2024) समारोह में राष्ट्रपति भवन में ये सम्मान प्रदान किया। बलिदानी कुलभूषण मांटा की मां दुर्मा देवी और पत्नी नीतू कुमारी ने ये सम्मान ग्रहण किया।
President Droupadi Murmu conferred Shaurya Chakra upon Rifleman Kulbushan Manta, The Jammu & Kashmir Rifles, 52nd Battalion The Rashtriya Rifles, posthumously. He was part of a joint operation in the Baramulla district of Jammu and Kashmir when due to his gallant action and… pic.twitter.com/bVilnGtr7Q
— President of India (@rashtrapatibhvn) July 5, 2024
चौपाल के तहत कुपवी उपमंडल के अंतर्गत गांव गौठ के रहने वाले राष्ट्रीय राइफल्स के राइफलमैन कुलभूषण मांटा ने अक्टूबर 2022 में कश्मीर के बारामूला में आतंकियों के साथ दो-दो हाथ किए थे। कुलभूषण मांटा ने एक आतंकी को पकड़ा, इस दौरान एक अन्य आतंकी ने कायरतापूर्ण तरीके से अंधाधुंध गोलीबारी की। इस गोलीबारी में कुलभूषण मांटा गंभीर रूप से घायल हुए। इस ऑपरेशन में राइफलमैन कुलभूषण ने जीवन का सर्वोच्च बलिदान दिया था। उनकी बहादुरी का सम्मान करते हुए देश की राष्ट्रपति ने शौर्य चक्र प्रदान किया।
नेशनल डेस्क

