- Advertisement -
आज तक हर किसी ने मछलियों को अपने जाल में फंसाने के कई ट्रिक देखें होंगे, लेकिन हम जो आपको दिखाने जा रहे हैं, उसे देखकर कोई भी ये जरूर कहेगा, ओह। इस ट्रिक से एक साथ कैसे कोई हजारों मछलियों का शिकार कर सकता है, यही कुछ इस वीडियो (Video) में देखा जा सकता है। हम बात कर रहे हैं गल्फ ऑफ थाइलैंड (Gulf Of Thailand) द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो की, जिसमें व्हेल मछली अपने लिए एक साथ हजारों मछलियों का शिकार करते हुए देखी जा सकती है। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो को पहली नजर से देखने पर लगता है कि जैसे कोई छोटा सा जहाज तैर रहा है, लेकिन ध्यान से देखने पर पता चलता है कि ये एक विशाल व्हेल मछली है। व्हेल ने अपना मुंह खोल रखा है, उसके मुंह में हजारों छोटी-छोटी मछलियां तैर रही हैं। व्हेल बिना हिले अपने मुंह में ज्यादा से ज्यादा मछलियां (Fishes) भरने का इंतजार कर रही है। जैसे ही व्हेल के मुंह में हजारों छोटी-छोटी मछलियां भर जाती हैं तो वह अपना मुंह बंद करने पानी में घुस जाती है।
वीडियो को मशहूर वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर बर्टी ग्रेगोरी (Bertie Gregory) ने बनाया है। ग्रेगोरी ने कैप्शन में लिखा है कि व्हेल का ये व्यवहार कुछ ज्यादा ही एक्सट्रा ऑडिनरी था। उन्होंने इसके कारण का उल्लेख करते हुए लिखा है कि बढ़ते जल प्रदूषण के कारण व्हेल को भोजन नहीं मिल पा रहा होगा। उन्होंने ड्रोन की मदद से ये वीडियो बनाया है। लोग इस वीडियो को देखकर हैरान भी हो रहे हैं।
- Advertisement -