-
Advertisement

भूकंप आने के बाद समुद्र के नीचे क्या होता है? गोताखोरों ने कैप्चर किया वीडियो
आपने आज तक जमीन पर भूकंप (Earthquake) आता देखा होगा और इसके परिणाम भी। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि भूकंप आने से समुद्र (Sea) के नीचे क्या होता और क्या इसके परिणाम देखने को मिलते हैं। अगर नहीं तो इंटरनेट (Internet) पर वायरल हो रहे एक वीडियो (Video) में आपको ऐसा नजारा देखने को मिल जाएगा। भूकंप आने का परिणाम समुद्र में भी देखा जाता है।
समुद्र के नीचे, भूकंप एक्सपीरियंस किया
सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहे इस वीडियो का कैप्शन है- इन गोताखोरों ने समुद्र के नीचे, भूकंप एक्सपीरियंस किया। कितना डरावना होगा ये? कोई स्कूबा डाइविंग कर रहा हो और अचानक भूकंप आ जाए। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो को अब तक 77 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। लोग ज्यादातर वीडियो देखकर डर भी गए।
14 नवंबर को शेयर किया गया वीडियो
जानकारी के अनुसार, यह वीडियो मालुकू द्वीप समूह (इंडोनेशिया) स्थित बान्दा समुद्र का है। वीडियो में रीफ रेत की चादर में छिपती हुई दिख रही है वीडियो 14 नवंबर को शेयर किया गया है। लोग वीडियो पर लाईक के साथ-साथ कमेंट कर रिएक्ट कर रहे हैं।