-
Advertisement
Budget 2025 में कौन सी चीजें हुईं महंगी और क्या हुआ सस्ता, यहां पढ़े पूरी लिस्ट
Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman)ने आज मिडल क्लास, किसानों और टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी घोषणाएं की हैं। कई उत्पादों पर बेसिक ड्यूटी (Basic Duties) घटाने का प्रस्ताव रखा है। इससे कई सारे उत्पाद अब सस्ते हो जाएंगे। आइए जानते हैं कि बजट 2025 में हुई घोषणाओं से क्या सस्ता और क्या महंगा हो जाएगा।
ये हुआ सस्ता
कैंसर और दुर्लभ बीमारियों के इलाज में काम आने वाली 36 दवाओं को बेसिक सीमा शुल्क से छूट दी जाएगी। इससे इनके दाम घट जाएंगे। सरकार ने 36 और दवाओं को बेसिक सीमा शुल्क से छूट देने का प्रस्ताव रखा है।
To provide relief to patients, particularly those suffering from Cancer, chronic, or other severe diseases, I propose to add 36 life-saving drugs and medicines to the list of medicines fully exempted from basic customs duty. I also propose to add 6⃣ life-saving medicines to the… pic.twitter.com/BNfn6jl5DG
— PIB India (@PIB_India) February 1, 2025
मोबाइल फोन, टीवी, इलेक्ट्रिक व्हीकल, एलईडी, ईवी बैटरी
बजट में कोबाल्ट उत्पाद, एलईडी, जिंक, लिथियम-आयन बैटरी स्क्रैप और 12 महत्वपूर्ण खनिजों को बेसिक सीमा शुल्क से पूरी तरह छूट देने का प्रस्ताव किया गया है।
जहाजों के निर्माण में काम आने वाले कच्चे माल पर बेसिक सीमा शुल्क से अगले 10 वर्षों के लिए छूट दी गई है।
फ्रोजन मछली के पेस्ट Fish pasteurii पर बेसिक सीमा शुल्क 30 प्रतिशत से घटाकर 5 फीसदी किया जाएगा।
बजट में हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए एक योजना की भी घोषणा की गई है।
सरकार गीली ब्लू लेदर को बेसिक सीमा शुल्क से पूरी तरह छूट देगी।
भारत में बने कपड़े भी सस्ते होंगे। 82 सामानों से सेस हटाया जाएगा।
इन वस्तुओं के बढ़ेंगे दाम
सरकार ने इंटरैक्टिव फ्लैट पैनल डिस्प्ले पर बेसिक सीमा शुल्क 10 फीसदी से बढ़ाकर 20 फीसदी करने का प्रस्ताव रखा है। वित्त मंत्री ने कहा कि इसका उद्देश्य इन्वर्टेड ड्यूटी स्ट्रक्चर को ठीक करना है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group