-
Advertisement
Budget 2025 Live : वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman पेश कर रही हैं 79 वां बजट
Budget 2025 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) अपना लगातार 8वां और भारत का 79वां बजट पेश कर रही हैं। जिसमें मध्यम वर्ग को कर राहत मिलने की उम्मीद है। वर्ष 2019 में निर्मला सीतारमण ने परंपरागत चमड़े के ब्रीफकेस को लाल कपड़े में लिपटे बही.खाता से बदल दिया, जो औपनिवेशिक परंपराओं से अलग हटने का संकेत था। इस साल का आम बजट 2025-26 भी पिछले तीन वर्षों की तरह पेपरलेस हैं। इससे पहले वित्त मंत्री ने हाथ में लाल रंग का टैब लेकर फोटोशूट कराया। वह पारंपरिक बही खाता के बजाय एक टैब के माध्यम से बजट पेश कर रही हैं।
Watch LIVE 📡
Union Finance Minister @nsitharaman presents the Union Budget 2025-26 in #Parliament
🕙 11 AM#UnionBudget2025 #Budget2025
Watch on #PIB's 📺
Facebook: https://t.co/ykJcYlNrjj
YouTube: https://t.co/RjAUT0KeUe— PIB India (@PIB_India) February 1, 2025
राष्ट्रपति ने दही-चीनी खिलाई

इससे पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सुबह 8:45 बजे अपने आवास से वित्त मंत्रालय पहुंचीं। मंत्रालय में आधे घंटे रुकने के बाद वह राष्ट्रपति भवन गईं। वहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बजट की कॉपी सौंपी। राष्ट्रपति ने यहां उन्हें दही-चीनी खिलाई। इसके बाद वह संसद भवन पहुंचीं। यहां कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें बजट (Budget 2025) को मंजूरी दी गई।
पद्मश्री पुरस्कार विजेता दुलारी देवी ने उपहार में दी थी साड़ी
Union Finance Minister @nsitharaman arrives at the Parliament, to present the Union Budget shortly#UnionBudget2025 #BudgetForViksitBharat #Budget2025
Watch: ⬇️ pic.twitter.com/1Qq4QibWer
— PIB India (@PIB_India) February 1, 2025
निर्मला सीतारमण जब घर से वित्त मंत्रालय के लिए निकलीं तो वह एक स्पेशल साड़ी में नजर आईं। इस साड़ी में मधुबनी आर्ट दिखा, वित्त मंत्री ने बजट के दिन यह साड़ी पहनकर मधुबनी आर्ट के प्रति अपना सम्मान तो जाहिर किया ही, साथ ही उनका उद्देश्य इस आर्ट को प्रमोट करना भी नजर आया। निर्मला सीतारमण ने आज जो साड़ी पहन रखी है, वह उन्हें पद्मश्री पुरस्कार विजेता दुलारी देवी (Dulari Devi) ने उपहार में दी थी। दुलारी ने वित्त मंत्री से कहा था कि बजट के दिन वह इस साड़ी को पहनें।
भारत का पहला पूर्ण बजट 28 फरवरी 1948 को पेश हुआ था
अंग्रेजी हुकूमत से आजादी मिलने के बाद भारत में 26 नवंबर 1947 को पहला बजट पेश किया गया था। पहला बजट तत्कालीन वित्त मंत्री आरके षणमुखम चेट्टी ने पेश किया था। लेकिन, आधिकारिक तौर पर भारत (India) का पहला पूर्ण बजट 28 फरवरी 1948 को पेश किया गया था।
-पंकज शर्मा

