-
Advertisement
भारत में मिले Corona virus के वेरिएंट को WHO ने बताया टेंशन वाला- 3.11 लाख नए मामले
विश्व स्वास्थय संगठन ने कोरोना की दूसरी लहर (Second Wave of Corona) के बीच भारत में फैल रहे स्ट्रेन को टेंशन बढाने (Increasing Tension) वाला बताया है। WHO का कहना है कि भारत में सबसे पहले अक्तूबर में पाया गया ये वेरिएंट ज्यादा संक्रामक लग रहा है और आसानी से फैल सकता है। कोरोना पर WHO की प्रमुख मारिया वैन केरखोव के मुताबिक एक छोटे सैंपल साइज पर की गई लैब स्टडी में सामने आया है कि इस वेरिएंट B.1.617 पर एंडीबॉडीज (Antibodies) का कम असर हो रहा है। केरखोव ने कहा कि मौजूदा डेटा से पता चलता है कि कोरोना की सभी वैक्सीन बीमारी को रोकने और B.1.617 वैरिएंट से संक्रमित लोगों की जान बचाने में असरदार हैं।
यह भी पढ़ें:कंप्लीट Lockdown नहीं लगने के पीछे की अहम वजह-जानकर आप भी हिल जाएंगे
इसी बीच देश में कोरोना संक्रमण से मौतों का सिलसिला जारी है। हालांकि पिछले चौबीस घंटों के दौरान कोरोना से होने वाली मौतों (Death) और संक्रमण में कुछ कमी आई है। देशभर में कुल 3576 मौतें दर्ज की गई हैं और संक्रमण के 3,11,325 नए मामले सामने (New Corona Patients) आए हैं। इससे पहले रविवार को 3.66 लाख से अधिक नए कोरोना मरीज मिले थे और 3,754 लोगों की जान गई थी। उधर, दुनिया भर में कोरोना वायरस का कहर जारी है।
यह भी पढ़ें: कोरोना नियम तोड़ने वालों की यहां करें शिकायत, व्हाट्सएप नंबर जारी
इस महामारी से सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका ने कोरोना के खिलाफ जंग में एक और बड़ा कदम आगे बढ़ाया है। अमेरिका के खाद्य और दवा प्रशासन (एफडीए) (US Food and Drug Administration (FDA) ने 12 से 15 साल की उम्र के बच्चों के लिए भी फाइजर की कोरोना वैक्सीन के आपात इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है। एफडीए के कार्यकारी आयुक्त डॉक्टर जेनेट वुडकॉक ने कहा कि कोविड वैक्सीन के इस्तेमाल को लेकर लिया गया यह निर्णय हमें सामान्य स्थिति में लौटने के करीब लाएगा।
