-
Advertisement
भारतीय मूल की आकांक्षा UN महासचिव बनने की रेस में, India से नहीं मांगा समर्थन
Last Updated on February 28, 2021 by
संयुक्त राष्ट्र की महासचिव (UN Secretary General) बनने की रेस में इस बार भारतीय मूल की महज 34 साल की अकांक्षा अरोड़ा ( Akanksha Arora) भी हैं। हरियाणा में जन्म लेने वाली अकांक्षा अरोड़ा इस समय संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम में बतौर ऑडिट को-ऑर्डिनेटर (Audit co-ordinator) काम कर रहीं हैं। आपको बता दें कि आकांक्षा अरोड़ा ( Akanksha Arora) ने यूएन महासचिव के लिए अपनी उम्मीदवारी (Candidature) पेश की है। हालांकि ना तो आकांक्षा अरोड़ा ने भारत सरकार से समर्थन मांगा है और ना ही उनकी उम्मीदवारी का भारत ने आधिकारिक समर्थन किया है। उधर, अकांक्षा ने UNOW के नाम से ट्विटर (Twitter) पर कैंपेन शुरू किया है। आकांक्षा का कहना है कि एंटोनियो गुटारेस (Antonio Guterres) यूएन महासचिव के तौर पर असफल साबित हुए हैं।
यह भी पढ़ें :‘गुलाम नबी आजाद को नहीं, रॉबर्ट वाड्रा का केस लड़ने वाले वकील को राज्यसभा भेजा’
हरियाणा में हुआ था जन्म
अकांक्षा अरोड़ा का जन्म हरियाणा (Haryana) में हुआ था। आकांक्षा अरोड़ा जब महज छह साल की थीं तो उनका परिवार सऊदी अरब में शिफ्ट हो गया था। बात करें अकांक्षा अरोड़ा की पढ़ाई की तो उन्होंने कनाडा की योर्क यूनिवर्सिटी से एडमिनिस्ट्रेटिव स्टडीज में स्नातक की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने कोलंबिया यूनिवर्सिटी से अपनी मास्टर्स की पढ़ाई की। आपको बता दें कि आकांक्षा अरोड़ा के पास ओवरसीज सिटिजनशिप ऑफ इंडिया (OCI) का दर्जा है।
यूएन में तय कार्यक्रम के अनुसार नहीं हो रहा काम
यूएन महासचिव बनने के लिए आकांक्षा अपने कैंपेन को खुद ही फाइनांस कर रही हैं। आकांक्षा का कहना है कि यूएन अपने चार्टर के मुताबिक काम नहीं करता। उधर, इतनी कम उम्र में यूएन महासचिव के लिए दावेदारी पेश करने वाली आकांक्षा ने कहा कि मेरी कम उम्र ही एडवांटेज है। उन्होंने कहा कि है यूएन में बदलाव के लिए वैसा माहौल नहीं है। मैं पिछले दो साल से सुधार के लिए काम कर रही हूं और इसमें लीडरशिप का भी सहयोग मिला है।