-
Advertisement
MS Dhoni के एक लाख देने की बात पर पत्नी साक्षी ने दी सफाई, यूजर्स बोले- फिर कितने दिए ?
Last Updated on March 28, 2020 by Deepak
नई दिल्ली। कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते मामलों के बीच हर कोई देश को इस महामारी से बचाने में अपना योगदान देना चाहता है ऐसे में कई नामी हस्तियां भी दान करने में आगे आ रही हैं। ऐसे ही एक खबर भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी (MS Dhoni) को लेकर आ रही थीं। इन ख़बरों में दावा किया गया है कि धोनी के पास कुल 800 करोड़ की संपत्ति है लेकिन कोरोना से निपटने के लिए उन्होंने केवल एक लाख रुपए ही दान दिए। इन अफवाहों पर उनकी पत्नी साक्षी ने बिराम लगाते हुए सफाई दी है। यूजर्स (users) का कहना है कि अगर धोनी ने 1 लाख नहीं दिए तो साक्षी (Sakshi) ही बता दें, कि धोनी ने कोरोना से निपटने के लिए देश के नाम कितना दान दिया है।
Such a shame! Sakshi Dhoni slams these reports on Twitter! pic.twitter.com/3AgxZp6Qtr
— MS Dhoni 7781 #TataIPL #ChennaiSuperKings (@msdhoni_7781) March 27, 2020
साक्षी ने ट्वीट (Tweet) करके धोनी के एक लाख दान करने की इन खबरों को गलत बताया, जिसके बाद फैंस ने उनसे पूछा कि अगर एक लाख दान देने की बात गलत है तो वो ही बताए कि धोनी ने कितने रुपए दान दिए हैं। बता दें, कुछ खबरों में ऐसा दावा किया जा रहा था कि महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने क्राउड फंडिंग वेबसाइट के जरिए मुकुल माधव फाउंडेशन पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट को ये राशि दान दी है। इस राशि का इस्तेमाल पुणे के दिहाड़ी मजदूरों के परिवारों को राशन का सामान मुहैया कराने में किया जाएगा। धोनी की पत्नी साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसका लिंक शेयर किया है। धोनी के पहल करने के बाद कई और लोग मदद के लिए आगे आए हैं और अब तक 12 लाख रुपए जुटा लिए गए हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group