-
Advertisement
डलहौजी में खुले में पड़े कूड़े से भोजन तलाशने के लिए आ रहे हैं भालू
डलहौजी (सुभाष महाजन)। चंबा के मशहूर पर्यटन स्थल डलहौजी (Dalhousie) में बीते दो हफ्ते से घूम रहे भालू अब कूड़े में मुंह (Looking Food In Open Garbage) मार रहे हैं। डलहौजी शहर और कैंट इलाके में खुले में पड़े कूड़े भालुओं को न्योता दे रहे हैं। एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज ने खुले में कूड़ा फेंकने पर रोक लगाने और कूड़े के निष्पादन और रात को सड़कों पर पर्याप्त लाइटिंग (Proper Lighting) के लिए निर्देश देने का भरोसा दिलाया है।शहर के विभिन्न स्थानों पर मंडराते भालुओं ने हालांकि अभी तक लोगों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है, लेकिन वन्य जीवों से कभी भी बड़े नुकसान से इनकार नहीं किया जा सकता। डलहौजी कैंट के साथ लगते जंगलों से भालू लगातार सुबह और शाम आ रहे हैं। डलहौजी कैंट (Dalhousie Cantt) के लोगों में डर का माहौल व्याप्त है।
वन विभाग की मदद लेंगे: एसडीएम
शनिवार को कुछ लोगों ने कूड़े में मुंह मारते भालुओं की वीडियो बना ली। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। डलहौजी के एसडीएम अनिल भारद्वाज ने कहा कि वह शीघ्र ही नगर परिषद और डलहौजी कैंट दोनों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को खुले में कूड़ा फेंकना (Garbage Dumping In Open) बंद करवाने और कचरे का डिस्पोजल करने का इंतजा करने को कहेंगे। इससे भालू भोजन की तलाश में डलहौजी शहर और डलहौजी केंट की तरफ न आ सकें। इसके अतिरिक्त रात को बिजली की समुचित और पर्याप्त व्यवस्था करने के लिए भी निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भालुओं की आमद रोकने के लिए वन विभाग की मदद ली जाएगी।
