-
Advertisement
फेसबुक-इंस्टाग्राम चलाने के लिए अब करवाना होगा KYC? संसदीय समिति ने की सिफारिश
KYC Social Media Platform: आज के दौर में हर कोई सोशल मीडिया के चंगुल में फंस चुका है। बच्चे से लेकर बूढ़े तक इसकी गिरफ्त में हैं। हालांकि हमारे देश के कुछ राज्यों में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन की भी बात हो रही है, लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया के लिए केवाईसी (KYC) अनिवार्य करने की चर्चा है। अगर संसदीय समिति की सिफारिशें मानी गईं तो जल्द सोशल मीडिया प्लेटफार्म के लिए केवाईसी(KYC) अनिवार्य हो सकता है। महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा के लिए यह सिफारिश की गई है। । संसदीय समिति ने गृह मंत्रालय और आईटी मंत्रालय को यह अहम सिफारिश की है।
पहचान और उम्र की जांच करने की व्यवस्था लागू करने की बात
संसदीय समिति के प्रस्ताव के मुताबिक,सोशल मीडिया, डेटिंग एप्स और गेमिंग प्लेटफॉर्म्स पर केवाईसी (KYC) आधारित उपयोगकर्ता के पहचान और उम्र की जांच करने की व्यवस्था लागू करने की बात कही गई है। यह सिफारिश महिलाओं के सशक्तीकरण पर संसदीय समिति द्वारा ‘साइबर अपराध और महिलाओं की साइबर सुरक्षा’ विषय पर प्रस्तुत की गई रिपोर्ट का हिस्सा है। फर्जी प्रोफाइल और गुमनाम उत्पीड़न जैसी समस्याओं को रोकने के लिए सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर अनिवार्य केवाईसी सत्यापन होना चाहिए। इसमें सुझाव दिया गया है कि कंपनियों को नियमित अंतराल पर उपयोगकर्ताओं का पुनः सत्यापन करना चाहिए और उन खातों पर विशेष नजर रखनी चाहिए जिनकी शिकायत बार-बार की जाती है।
प्रोटोकॉल बनाने की मांग की गई
इसके अलावा, डेटिंग और गेमिंग एप्स के लिए सख्त लाइसेंसिंग नियम और आयु-सत्यापन प्रोटोकॉल बनाने की मांग की गई है। ताकि महिलाओं और नाबालिगों को धोखाधड़ी या शोषण से बचाया जा सकेहै। उल्लंघन करने वाले प्लेटफॉर्म्स पर भारी जुर्माना लगाने का भी प्रस्ताव है। पैनल ने अपनी रिपोर्ट में इस बात को साफ किया है कि कैसे फर्जी खातों के कारण साइबर स्टालकिंग, ऑनलाइन उत्पीड़न और बिना सहमति के निजी तस्वीरों का प्रसार बढ़ रहा है।
पंकज शर्मा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
