-
Advertisement
सोने के भाव बिकते हैं इस पक्षी के पंख, बदल जाती है किस्मत
दुनियाभर में बहुत सारी ऐसी चीजें हैं, जिनके बारे में जानकर हम हैरान हो जाते हैं। ऐसा ही ही कुछ विशेष पक्षियों के पंख। इन पक्षियों के पंखों (Wings) की कीमत लाखों रुपए में हैं। इस पक्षी का घोंसला भी आसानी से नहीं मिल पाता है। इस पक्षी के पंख ढूंढने के लिए शिकारी महीनों तक जंगलों में भटकते रहते हैं।
यह भी पढ़ें:गरीब किसान को खेत से मिला हीरा, 50 लाख रुपए से ज्यादा है कीमत
बता दें कि ये पक्षी आइसलैंड (Iceland) के जंगलों में पाया जाता है। इस पक्षी का नाम ईडर पोलर बत्तख (Eider Polar Duck) है। ईडर पोलर बत्तख के पंख बेहद नर्म होते हैं। ईडर पोलर बत्तख के पक्षी के पंखों की इंटरनेशनल मार्केट में बहुत ज्यादा डिमांड है। इसके पंखों को प्राकृतिक फाइबर भी माना जाता है। यही कारण है कि इसके पंख सोने के भाव में बिकते हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईडर पोलर बत्तख के 800 ग्राम फाइबर की कीमत करीब 3.71 लाख रुपए है।
ये फाइबर बतख की निचली गर्दन से घोसलों में बैठे-बैठे हटता है। पंखों के रेशे तभी परिपक्व होते हैं, जब बत्तख उन पर बैठकर अपने अंडे देती है। ईडर पोलर बत्तख की खोज में गर्मियों के मौसम में शिकारी पश्चिम आइसलैंड के ब्रेइआफजोरिउर खाड़ी में जंगलों में निकलते हैं। पंखों को पाने के लिए शिकारी इन पक्षियों को मारते नहीं हैं। शिकारी इन पक्षियों के घोंसले से ही ये पंख इकट्ठे कर लेते हैं।
आइसलैंड के लोगों के लिए ये बत्तख रोजगार का जरिया है। करीब एक किलो बत्तख के पंख के लिए उन्हें करीब 60 घोसले को ढूंढना पड़ता है। यहां के लोगों को बत्तख के पंखों के लिए जंगलों में जाकर सालभर में सिर्फ तीन बार ही खोज करनी पड़ती है।