-
Advertisement
Winter Carnival / MC Shimla/Himachal
शिमला में 24 दिसंबर से पहली जनवरी तक विंटर कार्निवाल का आयोजन किया जा रहा है। इस साल जिला प्रशासन भी नगर निगम शिमला का सहयोग करने वाला है। इसको लेकर मेयर सुरेंद्र चौहान ने एडीएम प्रॉटोकॉल और पुलिस प्रशासन के साथ बैठक की है। इस के बाद मेयर सुरेंद्र चौहान ने सभी पार्षदों के साथ बैठक की है। जिसमें तय किया गया कि सभी पार्षद वर्दी में आएंगे। यानी जो पिछले साल पार्षदों को ब्लेजर दिए थे उसे पहनकर ही आएंगे। इसके अलावा मेयर ने पार्षदों की तीन कमेटियां भी बनाई। हालांकि यह कमेटियां सभी काम संभालेगी। लेकिन प्रमुख्ता से पार्षद तंबोला, स्टेज की व्यवस्था और एंट्री की व्यवस्था संभालने वाले हैं।
