-
Advertisement
हिमाचल: ब्यास में पूजा का सामान प्रवाहित करने गई थी महिला, आज मिला शव
Last Updated on November 10, 2021 by saroj patrwal
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में ब्यास नदी में ग्रामीणों को एक महिला का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। उन्होंने फौरन इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक महिला की पहचान हमीरपुर जिले के गौना गांव निवासी के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: पेड़ से लटका मिला व्यक्ति, घास काटते खाई में गिरा शख्स; दोनों की गई जान
परिजनों के मुताबिक मंगलवार को महिला पूजा-अर्चना का सामान जल में प्रवाहित करने आई हुई थी। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि पैर फिसलने से महिला नदी में जा गिरी, लेकिन सच्चाई का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। परिजनों ने बताया कि पति पैरामिलिट्री फोर्स में कार्यरत है। उनका कहना है कि महिला मंगलवार दोपहर बाद घर से निकली थी। देर शाम जब वापस घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसे ढूंढने की कोशिश की। लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: अनजाने में जेई ने निगली जहरीली चीज, अस्पताल में निकले प्राण
सुबह जब पतन बाजार के साथ बहती ब्यास नदी में मृतक महिला का शव पानी में तैरता हुआ दिखाई दिया, तो लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी नीरज राणा ने बताया कि परिजनों से बात की गई है। महिला अपने घर से निकली और नदी में पूजा अर्चना का समान प्रवाहित करने की बात सामने आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कर छानबीन शुरू कर दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page