-
Advertisement

हिमाचल: ब्यास नदी में मिला महिला का शव, जंगल में गिरने से व्यक्ति की गई जान
कुल्लू चंबा। हिमाचल के कुल्लू जिला में ब्यास नदी (Beas River) में एक महिला का शव (Dead Body) बरामद हुआ है। मृतक महिला नेपाली मूल की है। इसी तरह से चंबा जिला में डंगे से गिरने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई है। यह व्यक्ति पशुओं को चराने गया था। इसी बीच डंगे से गिर गया। पुलिस ने दोनों ही मामलों में शवों को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। पहला मामला कुल्लू (Kullu) जिला मुख्यालय के साथ लगते अखाड़ा बाजार के पास ही ब्यास नदी से सामने आया है। यहां नेपाली मूल की महिला का शव मिला है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: घर से काम पर निकले व्यक्ति का कुछ दूर मिला शव, गले में था रस्सी का फंदा
शव पड़े होने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। जिसके बाद मौक पर पहुंची पुलिस ने दमकल विभाग की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला। महिला का शव नदी में कैसे आया इसको लेकर पुलिस जांच करने में जुट गई है। बताया जा रहा है कि महिला यहां शनि मंदिर के पास नदी किनारे परिवार के साथ रहती थी। रविवार को उसका शव नदी किनारे लोगों ने पानी में फंसा हुआ देखा। मृतक महिला का नाम पार्वती बताया जा रहा है जिसकी उम्र करीब 55 साल है। शव को पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: घर से काम पर निकले व्यक्ति का कुछ दूर मिला शव, गले में था रस्सी का फंदा
इसी तरह से चंबा (Chamba) जिला के चुवाड़ी में एक व्यक्ति की डंगे से गिरने के कारण मौत हो गई। मामला चुवाड़ी के अंतर्गत आते बनेट पंचायत से सामने आया है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति घर के साथ लगते जंगलों (Forest) में पशुओं को चराने के लिए गया था। इसी दौरान अचानक उसका पांव फिसला और 12 फीट ऊंचे डंगे से नीचे गिरकर घायल हो गया। वहां से गुजर रहे लोगों ने इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी और उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक व्यक्ति की पहचान प्रेम लाल 55 वर्षीय पुत्र हरदयाल गांव बड़गोत्रा तहसील भटियात चंबा के रूप में हुई है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group