-
Advertisement
हिमाचल में महिला का आरोप: पति 25 साल से कर रहा गलत काम, इंसाफ की लगाई गुहार
Last Updated on April 22, 2022 by Vishal Rana
शिमला। हिमाचल में अपराध के मामले बढ़ गए हैं। राजधानी शिमला (Shimla) भी इससे अछुता नहीं रहा है। ताजा मामला शिमला जिला से ही सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने ही पति (Husband) पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए है। महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाकर इंसाफ की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस ने महिला की शिकायत पर एफआईआर (FIR) दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। मामला शिमला के सदर थाना क्षेत्र का है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल MLA के बेटे पर लोगों को भडक़ाकर माहौल खराब करने का आरोप मांगी कार्रवाई..
अपनी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने शादी के बाद से ही उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। महिला ने बताया कि उसकी शादी को 25 साल हो गए हैं और प्रताड़ित (Harassment) करने का यह सिलसिला तभी से शुरू होकर अब तक जारी है। महिला ने शिकायत में कहा है कि उसका पति विकास पिछले 25 वर्षों से उसे शारीरिक व मानसिक तौर पर प्रताड़ित कर रहे हैं। जिससे वह असुरक्षित महसूस कर रही है, और पति के साथ नहीं रहना चाहती है। वहीं डीएसपी हैडक्वार्टर कमल वर्मा ने बताया कि आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच और साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…