-
Advertisement
Mandi जिला की महिला की कोरोना संक्रमण से मौत, PGI में थी भर्ती
Last Updated on July 18, 2020 by Vishal Rana
मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला की एक महिला की कोरोना संक्रमण (Corona infection) से चंडीगढ़ पीजीआई में मौत हो गई है। महिला ग्राम पंचायत थौना के पड़ासला गांव की निवासी बताई जा रही है। महिला का पति असम राइफल में तैनात है। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले महिला अपने पति और दो बच्चों के साथ अपनी बहन के घर चंडीगढ़ पहुंची थी। महिला पहले से ही बीमार रहती थी। शुक्रवार को महिला में कोरोना के लक्षण दिखे और और उसे इलाज के लिए पीजीआई (PGI) ले जाया गया, जहां कोविड-19 (Covid-19) के सैंपल लिए गए। शुक्रवार को महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
यह भी पढ़ें: ब्रेकिंगः Himachal में दो आर्मी जवानों और एक महिला डॉक्टर सहित आज 36 पॉजिटिव, 19 ठीक
शनिवार को महिला की तबीयत काफी बिगड़ गई और दोपहर बाद उसने दम तोड़ दिया। वहीं अब महिला के पति और बच्चों को चंडीगढ़ में ही होम क्वारंटाइन (Home Quarantine) कर दिया गया है। प्रोटोकोल के तहत प्राइमरी संपर्क में आने वालों के सैंपल लिए जा रहे हैं। यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं सरकाघाट का कोई रिश्तेदार संक्रमित के परिवार के कांटेक्ट में तो नहीं आया।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group