-
Advertisement
4 दिन पहले Delhi से लौटी महिला की रिपोर्ट नेगेटिव, नेरचौक ले जाते तोड़ा था दम
मंडी। दिल्ली से लौटी कुल्लू की महिला की नेरचौक मेडिकल कॉलेज ले जाते समय मौत के बाद लिए कोविड सैंपल की रिपोर्ट आ गई है। राहत की बात यह है कि महिला की कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। महिला खांसी, जुकाम व बुखार से पीड़ित थी। इस कारण अस्पताल प्रशासन ने रिपोर्ट आने तक शव देने से मना कर दिया था। बता दें कि जिला मंडी में चार दिन पहले दिल्ली (Delhi) से वापिस अपने घर आई महिला की आज मौत हो गई थी। यह महिला कटिंडी पंचायत द्वारा बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर( Quarantine Center) में रह रही थी। आज इसकी तबीयत खराब हुई और सांस लेने में दिक्कत होने लगी। महिला को एम्बुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज नेरचौक( Medical College Nerchowk)ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। जब एंबुलेंस मेडिकल कॉलेज पहुंची तो वहां तैनात डाक्टरों ने इसे मृत पाया।
ये भी पढ़ेः Mumbai और Goa से ऊना पहुंची ट्रेनें, 1300 हिमाचलियों की हुई घर वापसी,
कोरोना की संभावना को ध्यान में रखते हुए उक्त महिला का सैंपल लेकर उसे जांच के लिए भेज दिया गया, जबकि शव को मेडिकल कालेज में रखा गया। 43 वर्षीय महिला कुल्लू जिले के भेखली धार की रहने वाली है और वह खांसी, जुकाम व बुखार से पीड़ित थी। वह दिल्ली से 15 मई को लौटी थी। दिल्ली से लौटने के बाद वह मंडी के कटिंडी स्थित अपने मायके में ही ठहरी थी। वहां पहुंचने के बाद महिला की मां ने पंचायत प्रधान को सूचित किया। इसके बाद प्रधान ने महिला और उसकी माता को कटिंडी स्कूल में क्वारंटाइन किया था। महिला का पति रात को ही दिल्ली चला गया था। इसके बाद 18 मई को कमला की अचानक तबीयत ज्यादा खराब हो गई।डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने महिला की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है, इसलिए कोरोना जांच के लिए सैंपल भेज दिया गया है। उसके बाद आगामी कार्रवाई अम्ल में लाई जाएगी।
उधर कुल्लू के कोठीसारी पंचायत के प्रधान ने बताया कि महिला का पति काफी वर्षों से दिल्ली में रह रहा है और उसे कुल्लू आए बहुत साल बीत चुके हैं। उसके खिलाफ कई समन भी आ चुक हैं। यहां तक कि अपने पिता की मौत पर भी कुल्लू नहीं आया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

