- Advertisement -
ऊना। नगर परिषद संतोषगढ़ के तहत वार्ड नंबर पांच में आग लगने से 30 वर्षीय महिला झुलस (woman scorching) गई है। गंभीर हालत में महिला को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना (Una) लाया गया है, जहां पर महिला का उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि गैस लीक होने के कारण आग लगी थी। वहीं पुलिस ने भी मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक रविवार शाम को वार्ड नंबर पांच निवासी जोगिंद्र सिंह के घर में धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुनकर परिवारिक सदस्य व आस-पास के लोग रसोई घर में पहुंचे, तो देखा कि आशा देवी आग की चपेट में है। जिस पर लोगों ने तुरंत ही आग पर नियंत्रण पाया और गंभीर हालत में महिला को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले गए, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उपचार किया गया। डीएसपी हैडक्वार्टर अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- Advertisement -