-
Advertisement
पूरा दिन तालाब में रहती है ये महिला, कहानी जानकर रह जाएंगे दंग
Last Updated on December 28, 2021 by admin
दुनिया भर में कई तरह के लोग पाए जाते हैं। हर इंसान के शौक भी अलग-अलग होते हैं। कोई इंसान ज्यादा खाने का शौकीन होता है तो किसी इंसान को ज्यादा घूमना-फिरना पसंद होता है। आज हम आपको एक ऐसे इंसान के बारे में बताएंगे जो कि पानी का शौकीन है। पश्चिम बंगाल (West Bengal) की एक महिला दिन में 12 से 14 घंटे पानी के अंदर ही रहती है।
यह भी पढ़ें-2022 को लेकर बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी, एलियंस के हमले- नए वायरस मचाएंगे तबाही
पश्चिम बंगाल के जिला कटवा के गोवई गांव की ये 60 साल की महिला साल 1998 से ऐसा कर रही है। महिला हर रोज सुबह होते ही किसी तालाब (Pond) की तलाश में निकल जाती है और उसके बाद फिर पूरा दिन पानी में ही खड़ी रहती है। महिला के परिजनों का कहना है कि पिछले बीस साल से महिला रोज सुबह उठकर किसी तालाब व पानी वाली जगह खोजने के लिए निकल जाती है और फिर दिनभर पानी में ही रहती है। उन्होंने बताया कि वह खाना भी तालाब में ही खाती है और तालाब में रहकर ही लोगों से बातचीत करती है।
कब घर लौटती है महिला
महिला के परिजनों ने बताया कि महिला हर दिन 12 से 14 घंटे पानी में रहती है। महिला गले तक खुद को पानी में डुबो देती है। उन्होंने बताया कि वह रोज सुबह सूरज उगने से पहले तालाब में उतर जाती है और शाम को सूरज डूबने के बाद ही घर वापस लौटती है।
क्यों सारा दिन पानी में रहती है महिला
महिला की बेटी ने बताया कि इस महिला को पिछले बीस साल से एक अजीब बीमारी है, जो कि उन्हें काफी परेशान कर रही है। उन्होंने बताया कि धूप में आते ही उनकी त्वचा जलने लगती है और बहुत गर्मी लगने लगती है। इस जलन से राहत पाने के लिए वह रोज सुबह तालाब में जाकर बैठ जाती है।