-
Advertisement
Women | D#ead Body | Noorpur
जिला कांगडा पुलिस थाना नूरपुर की हटली जंवाला के मुर्दाली माता मंदिर के पास एक युवती की श#व मिला है। स्थानीय पंचायत के प्रधान सुभाष चंद ने जानकारी देते हुए बताया कि यह युवती दो दिनों से लापता थी।युवती की माता सिविल अस्पताल नूरपुर में जब दवाई लेने गई थी तो वापिस आने पर यह 22 वर्षीय युवती घर पर नहीं थी।प्रधान ने बताया कि घरवालों के अनुसार वो कई बार मुर्दाली माता जाने की बात कहती थी।जब जहां आकर उसी तलाश की तो उसका शव जहां पर मिला।अब मौत का कारण क्या है यह पुलिस जांच के बाद पता चलेगा।फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नूरपुर भेज दिया है।
