-
Advertisement

पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की याददाश्त होती है बेहतर, रिसर्च में आया सामने
वैसे तो आज के युग में महिलाएं (Women) पुरुष से किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं। वह हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। चाहे विमान उड़ाने की बात हो, चाहे अंतरिक्ष उड़ान की बात हो अथवा आर्मी ज्वाइन करने की बात हो महिलाएं हर फील्ड (Every field) में अपना योगदान दे रही हैं। मगर एक रिसर्च (Research) में खुलासा हुआ है कि महिलाएं पुरुषों से ज्यादा इंटेलीजेंट (intelligent) होती हैं। इस संबंध में नार्वे की यूनिवर्सिटी (Norway University) ने महिला और पुरुष के दिमाग से संबंधित एक रिसर्च की है। ताकि यह पता लगाया जा सके कि महिलाओं का दिमाग कितना तेज होता है। बर्गन यूनिवर्सिटी (Bergen University) ने मानवीय दिमाग की स्टडी के लिए कई वर्षों तक आंकड़े जुटाए। इसके महिलाओं और पुरुषों का तुलनात्मक अध्ययन किया गया है।
यह भी पढ़ें:सुबह-सुबह स्टडी करने से कठिन विषयों पर भी पाया जा सकता है काबू
इस अध्ययन में साढ़े तीन लाख लोगों का डेटा एकत्र किया गया। इसमें जो रिजल्ट सामने आया है वह चौकाने वाला है। इसमें सामने आया है कि महिलाओं और पुरुषों की शारीरिक और दिमागी क्षमता (Physical and Mentalabilities of men) पर बहस होती है। कोई पुरुषों को मानसिक रूप से ज्यादा मजबूत मानता है तो महिलाओं को ज्यादा रचनात्मक मानता है। वहीं इस अध्ययन में सामने आया है कि पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की याददाश्त ज्यादा बेहतर होती है।

रिसर्चर्स के मुताबिक महिलाओं के कॉर्टेक्स और लिम्बिक सिस्टम में ब्लड ज्यादा फ्लो होता है और फ्लुइड की मात्रा भी ज्यादा होती है, इसलिए महिलाओं का दिमाग पुरुषों के मुकाबले ज्यादा एक्टिव होता है। वहीं इससे संबंधित दूसरी रिसर्च में सामने आया है कि महिलाओं की याददाश्त ज्यादा मजबूत होती है। वह किसी इंसान का चेहरा लंबे समय तक याद रख सकती हैं। वहीं महिलाओं को किसी चीज की स्मेल भी लंबे समय तक याद रहता है। चिंता और डिप्रेशन जैसी स्थिति से दिमागी क्षमता में बदलाव हो सकता हैए लेकिन वास्तविक आंकड़े यही दिखाते हैं कि महिलाओं की बौद्धिक क्षमता कई मामलों में पुरुषों के मुकाबले ज्यादा होती है।