-
Advertisement
कुश्ती महासंघ के खिलाफ जंतर-मंतर पर पहलवानों का धरना
Last Updated on January 19, 2023 by Neha Raina
दिल्ली के जंतर मंतर पर नामी पहलवानों ने भारतीय कुश्ती संघ ( Wrestling Federation of India) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विश्व चैंपियनशिप की पदक विजेता और ओलंपियन विनेश फोगाट ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण (Brij Bhushan Sharan) पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। विनेश फोगाट ने दावा किया कि लखनऊ के राष्ट्रीय शिविर में कई कोच ने महिला पहलवानों का यौन शोषण किया है। हालांकि, उन्होंने ये स्पष्ट किया कि उन्होंने इस तरह के शोषण का सामना नहीं किया है।
यह भी पढ़ें- न्यूजीलैंड की पीएम जैसिंडा अर्डर्न ने की इस्तीफा देने की घोषणा, नहीं लड़ेंगी अगला चुनाव
बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक, विनेश फोगाट समेत कई अन्य पहलवान बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए धरने पर बैठे हैं। पहलवानों का आरोप है कि, भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और कोच महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न करते हैं। कुछ कोच तो सालों से यौन उत्पीड़न करते आ रहे हैं। हालांकि कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने इन आरोपों को ग़लत बताया है। वहीं भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर सरकार एक्शन में आ गई है। खेल मंत्रालय ने कुश्ती संघ से 72 घंटे में जवाब मांगा है। जवाब नहीं मिलने पर भारतीय कुश्ती संघ को बर्ख़ास्त भी किया जा सकता है। धरने पर बैठे सभी पहलवानों ने पीएम मोदी से मिलने की मांग की है।