-
Advertisement
Viral Video: क्रीम रोल बनाने का देख लेंगे तरीका तो उड़ जाएंगे होश, हाथ भी नहीं लगाएंगे आप
Cream Roll Factory Making Video: खाने- पीने की चीजों को लेकर हम सभी साफ सफाई का ध्यान रखते हैं। बाजार में बिकने वाली चीजों के मामले में कुछ कह नहीं सकते। इस संबंध कई वीडियो वीडियो वायरल होते रहते हैं, जो हमें हमारे पसंदीदा फूड आइटम्स की हकीकत दिखाते हैं। ऐसे ही वीडियो ने लोगों ध्यान खींचा है, जिसे देखने के बाद शायद आप अगली बार क्रीम रोल (Cream Roll) खरीदने से पहले सौ बार सोचेंगे। एक्स पर @ChapraZila से शेयर किया गया यह वीडियो क्रीम रोल बनाते समय साफ सफाई की हकीकत ब्यां कर रहा है।
इतने गंदे तरीके से बनते हैं आज पता चला, आज के बाद कभी नहीं खाऊंगा pic.twitter.com/6suYbBxGen
— छपरा जिला 🇮🇳 (@ChapraZila) February 26, 2026
इस वीडियो में एक स्मॉल स्केल फैक्ट्री का नजारा दिखाया गया है, जहां क्रीम रोल तैयार किए जा रहे हैं। लेकिन, इसे बनाने का तरीका और वहां की स्थिति देखकर लोग भड़क उठे हैं। जिस मशीन से रोल के अंदर क्रीम भरी जा रही है, उसकी हालत बेहद खस्ता और गंदी है। ऐसा लग रहा है जैसे महीनों से उसकी सफाई नहीं हुई। इतना ही नहीं क्रीम रोल तैयार कर रहा वर्कर बिना किसी ग्लव्स या हेड कैप के काम कर रहा है। फर्श और आसपास का हिस्सा काफी गंदा दिखाई दे रहा । लोगों का कहना है कि इतने गंदे तरीके से बनने वाली चीजें सेहत के लिए बड़ा खतरा हैं। एक यूजर ने लिखा, आज पता चला कि क्रीम रोल इतने गंदे तरीके से बनते हैं। अब इसे खाना तो दूर, हाथ भी नहीं लगाऊंगा। कुछ यूजर्स ने प्रशासन से ऐसी फैक्ट्रियों पर कार्रवाई की मांग की है, जो खुलेआम हाइजीन के नियमों की धज्जियां उड़ा रही हैं।
पंकज शर्मा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
