-
Advertisement
मंडी में युवक ने गोली मारकर की आत्म#हत्या, नशे की लत से जूझ रहा था
Himachal News: हिमाचल में नशा युवाओं की जान ले रहा है। मामला मंडी जिला के दुदर गांव का है। यहां पर एक युवक ने अपने ही घर के भीतर बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दुदर गांव का 38 वर्षीय मुकेश पटियाल पुत्र कमलकांत ने पिछले कल घर पर मौजूद गन से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर दी।
नशे की लत से जूझ रहा था बेटा
मृतक के पिता द्वारा पुलिस को दिए बयान में बताया गया है कि उनका बेटा पिछले कुछ समय से नशे की लत से जूझ रहा था और मानसिक रूप से परेशान भी रह रहा था। उसका उपचार भी चल रहा था। मानसिक अवसाद के चलते उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर दी।
लाइसेंस आदि का पड़ताल कर रही पुलिस
एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर यह मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। लेकिन पुलिस ने बीएनएनएस की धारा 194 के तहत मामला दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पुलिस गन के लाइसेंस आदि को लेकर भी जांच पड़ताल कर रही है।
संजीव
