-
Advertisement
सब्जी की दुकान में बेचता था Chitta, अम्ब पुलिस ने दबिश देकर धर लिया
ऊना। अम्ब पुलिस ( Amb Police)ने पंजोआ लड़ोली में एक युवक को 6.77 ग्राम चिट्टे ( Chitta) के साथ धर दबोचा है। बताया जा रहा है कि युवक राहुल कुमार पुत्र बनारसी लाल सोनी निवासी पंजोआ लड़ोली पंचायत घर के बिल्कुल सामने सब्जी की दुकान करता है। पुलिस को शक था कि वह पिछले काफी समय से सब्जी की दुकान की आड़ में चिट्टा बेचने जैसे अनैतिक कारोबार से जुड़ा है। जिसके चलते वह कई दिनों से पुलिस के रडार पर था। सोमवार देर शाम को पुलिस थाना अम्ब से एएसआई मोहिंदर सिंह व उनकी गश्ती टीम कुठेड़ा खैरला की तरफ गश्त थी तो उन्हें सूचना मिली कि युवक के पास बरामद हो सकता है।
यह भी पढ़ें :- नशे का कारोबार कर रहा था किराना स्टोर मालिक, ढाई किलोग्राम #Charas के साथ #Arrest
सूचना पक्की होने के चलते पुलिस ने जैसे ही युवक की दुकान पर दबिश दी तो वह घबरा गया। इस दौरान पुलिस ने जब तलाशी ली तो उन्हें दुकान के गल्ले से पॉलिथीन की पुड़िया में रखा हुआ 6.77 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। डीएसपी अम्ब सृष्टि पांडे ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने चिट्टा के साथ एक सब्जी का कारोबार करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस द्वारा कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।
