-
Advertisement
Solan में मिस्त्री ने घर के पास पेड़ से लगाया फंदा, जांच में जुटी पुलिस
दयाराम कश्यप/सोलन। हिमाचल (Himachal) के जिला सोलन (Solan) में एक युवक ने घर से कुछ ही दूरी पर पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस थाना धर्मपुर के तहत पड़ने वाली पुलिस चौकी डगशाई में सूचना मिली कि गांव खलयांटी में एक व्यक्ति ने फंदा लगा लिया है। सूचना मिलने पर पुलिस चौकी डगशाई प्रभारी गुरदयाल सिंह टीम सहित गांव खलयांटी में पहुंचे और पाया कि गांव से कुछ दूरी पर घासनी के साथ जंगल के नाले के साथ ही एक पेड़ में रस्सी का फंदा लगाकर एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या की गई है। पुलिस (Police) ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों से पूछताछ की।
यह भी पढ़ें: माता-पिता बाहर गए थे सैर करने, घर पर बेटे ने लगा लिया फंदा
युवक की पहचान गांव खलयांटी निवासी 39 वर्षीय मनीष कुमार के रूप में हुई है। युवक के भाई ने पुलिस को बताया कि मनीष कुमार मिस्त्री का काम करता था और इससे अलग अपने परिवार सहित रहता था। मामले की पुष्टि डीएसपी परवाणू योगेश रोल्टा ने करते हुए कहा कि पुलिस ने एमएमयू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सुल्तानपुर में शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है और आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

