-
Advertisement
ट्रक और बाइक की टक्कर में युवक ने तोड़ा दम
मंडी/सुंदरनगर। धनोटू पुलिस थाना (Dhanotu Police Station) के तहत ट्रक और बाइक की टक्कर (Truck and bike collision) में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सोम दत्त पुत्र प्रभा राम गांव खांदला डाकघर कुम्मी तहसील बल्ह जिला मंडी के रूप में हुई है। मिस्त्री का काम करने वाला सोम दत्त मंडी से सुंदर नगर की ओर आ रहा था। धनोटू पेट्रोल पंप (Dhanotu Petrol Pump) के समीप सामने से आ रहे ट्रक से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।
यह भी पढ़ें:हिमाचल में तीन हादसेः दो लोगों की गई जान, दो पहुंचे अस्पताल
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। एसपी शालिनी अग्रिहोत्री ने बताया कि ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम के बाद उसे स्वजनों के हवाले कर दिया गया है। मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
