-
Advertisement

युविका चौधरी और प्रिंस नरूला के घर आई नन्ही परी, शादी के 6 साल बाद बने पेरेंट्स
Yuvika and Prince became Parents: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की पॉपुलर सेलिब्रिटी युविका चौधरी (Yuvika Choudhary) और प्रिंस नरूला ( Prince Narula) के घर करवा चौथ के दिन खुशियां आई हैं। यह जोड़ी अब माता-पिता बन गई है। दोनों ने अपनी पहली संतान का स्वागत किया। प्रिंस और युविका के घर नन्ही परी ने जन्म लिया है। इस खुशखबरी को प्रिंस ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपने फैंस के साथ साझा किया। युविका और प्रिंस शादी के 6 साल बाद माता-पिता बने हैं। इस कपल को उनके तमाम चाहने वाले फैंस से लेकर सेलिब्रिटीज बधाई दे रहे हैं।
युविका चौधरी और प्रिंस नरूला की मुलाकात ‘बिग बॉस 9’ के दौरान हुई थी और दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। इन दोनों की लव-स्टोरी काफी चर्चा में रही है। प्रिंस नरूला ‘बिग बॉस 9’ के विनर भी बने थे। इस कपल ने साल 2018 में शादी कर ली थी।