-
Advertisement
हिमाचल: अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की गई जान, दूसरा गंभीर घायल
Last Updated on December 14, 2021 by admin
ऊना। हिमाचल के ऊना (Una) जिला में हुए एक सड़क हादसे (Road accident) में एक युवक की मौत हो गई। वहीं एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसा थाना बंगाणा के तहत तनोह में पेश आया। मृतक युवक की पहचान अभिषेक मनप्रीत पुत्र पवन कुमार निवासी तनोह के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में दो जगहों पर पकड़ा चिट्टा, एक बच्चे के साथ कुकर्म
जानकारी के मुताबिक रविवार देर शाम को अभिषेक मनप्रीत अपने दोस्त साहिल निवासी तरेटा के साथ स्कूटी पर सवार होकर तनोह से बंगाणा की तरफ जा रहा। तनोह में ही किसी अज्ञात वाहन ने स्कूटी (Scooty) को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक स्कूटी सहित सड़क किनारे पहाड़ी से जा टकराई। काफी देर तक दोनों युवक घायल अवस्था में पड़े थे। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना 108 एंबुलेंस व पुलिस को दी। मौके पर पहुंची बंगाणा पुलिस ने दोनों घायलों को सिविल अस्पताल में पहुंचायाए जहां पर अभिषेक मनप्रीत को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं पर साहिल जसल को प्राथमिक उपचार के बाद ऊना रेफर कर दिया गया। एसपी ऊना अर्जित सेन ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…