-
Advertisement
फतेहपुर: पौंग जलाशय के पास डूबने से 10 साल के बच्चे की गई जान
रविन्द्र चौधरी/फतेहपुर। हिमाचल (Himachal) के जिला कांगड़ा (Kangra) के उपमंडल फतेहपुर के तहत पड़ते अनोह दियाल क्षेत्र के दस वर्षीय बच्चे की पौंग जलाशय के किनारे खड़े पानी में डूबने से मौत हो गई है। अर्पित (10) अपनी माता व छोटे भाई के साथ पशुओं को लाने जा रहा था। जाते वक्त पानी में गिर गया, जिसे गिरता देख पीछे चली मां ने भी पानी में छलांग लगा दी, लेकिन बच्चा उसके हाथ ना लगा और खुद भी डूबने लगी। यह देखकर नजदीक ही पशुओं को चरा रहा युवक दौड़ा आया तो उसने मां को तो निकाल लिया, लेकिन बच्चा हाथ नहीं आया। इतने में बच्चे की दादी भी वहां पहुंच गई और उसने बच्चे को बाहर निकाला।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में खड्ड में डूबने से रिटायर्ड फौजी और बीटेक छात्र की गई जान
बच्चे को सिविल अस्पताल (Civil Hospital) ले जाया गया, पर अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्चे की मौत हो चुकी थी। अस्पताल प्रबंधन ने मामले की सूचना पुलिस (Police) को दी। परिजन बच्चे के शव को घर ले गए थे। कार्यवाहक थाना प्रभारी फतेहपुर अशोक ठाकुर टीम सहित बच्चे के घर पहुंचे व शब को कब्जे में लेकर पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया। बता दें कि परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। जिला परिषद सदस्य संजीव पराशर सहित स्थानीय लोगों ने पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद को सरकार से गुहार लगाई है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

