-
Advertisement
102 की उम्र में कोरोना से जीती जंग
भावानगर। कोरोना महामारी ने अब कितने ही लोगों की जान ले ली है। मरने वालों में युवा और बुजुर्ग दोनों की उम्र के लोग शामिल हैं लेकिन काफी लोग ऐसे भी हैं जो कोरोना (Corona) को मात देकर सुरक्षित घर वापस लौटे हैं। इनमें से एक हैं 102 साल की धर्मदासी। जिला किन्नौर के भावानगर निचार की रहने वाली धर्मदासी 14 मई कोविड पॉजिटिव आई थीं। उनको सिरदर्द, बुख़ार और सांस लेने में तकलीफ़ की वजह से आईजीएमसी (IGMC) लाया गया था। आज 27 मई को पूरा उपचार लेने के बाद इनको हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया गया। इनके साथ परिवार का कोई सदस्य हॉस्पिटल में साथ नहीं था। धर्मदासी का पूरा इलाज व देखभाल हॉस्पिटल कर्मियों ने ही किया। इस उम्र के कोविड मरीज़ का उपचार करना और ठीक होकर घर लौटना अपने आप में एक चुनौती थी। धर्मदासी की हिम्मत ने हर किसी को हौसला दिया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel

