-
Advertisement
कोरोना ब्रेकिंगः हिमाचल में 105 पॉजिटिव, कुल आंकड़ा 1843 – एक्टिव केस 680
Last Updated on July 24, 2020 by saroj patrwal
शिमला। हिमाचल में कोरोना (Corona) पॉजिटिव मामलों का आना निरंतर जारी है। हिमाचल में गुरुवार को 105 नए मामले आए। सोलन जिला से 43 मामले आए हैं। इसमें 23 हरिपुर संधोली में पहले पाॅजिटिव आए व्यक्ति के सीधे संपर्क वाले हैं। दो अन्य भी पाॅजिटिव के संपर्क वाले हैं। 6 संस्थागत क्वारंटाइन में थे। 7 ट्रेवलर हैं। दो बद्दी व दो सोलन हैं। सोलन में एक एएनसी एमएमयू और एक धर्मपुर कोरोना पाॅजिटिव के संपर्क वाला है। कांगड़ा में तीन आर्मी और एक पैरामिलिट्री जवान व एक सरकारी कर्मचारी संक्रमित पाया गया है। सरकारी कर्मचारी की ड्यूटी संस्थागत क्वारंटाइन परौर में लगी है। सोलन में सबसे अधिक 43, सिरमौर (Sirmaur) में 37, कांगड़ा (Kangra) में 12, मंडी में सात, चंबा (Chamba) व हमीरपुर में दो-दो, शिमला और बिलासपुर में एक-एक मामला सामने आया हैं। वहीं, 32 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। इसमें सोलन के 14, सिरमौर के सात, कांगड़ा, मंडी, बिलासपुर, किन्नौर के दो-दो व चंबा के तीन मरीज शामिल है। हिमाचल में कुल आंकड़ा 1843 पहुंच गया है। अभी 680 एक्टिव केस हैं। अब तक 1140 लोग ठीक हो चुके हैं।
यह भी पढ़ें: Big Breaking: सीएम जयराम समेत परिवार के 4 लोगों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई
जिला सिरमौर में आज शाम 9 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं, जिनमें 7 गोबिंदगढ़ मोहल्ला, 1 रानीताल और 1 सत्तर भादो (थाना कसोग) से संबंधित है। रिपोर्ट के मुताबिक आज 330 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे जिनमें से 218 की रिपोर्ट नेगेटिव, 9 की पॉजिटिव, 3 इनकनकलुसिव व 100 की रिपोर्ट आनी शेष है। पॉजिटिव मामलों में गोबिंदगढ़ मोहल्ला की 5 युवती/महिलाएं जिनकी उम्र 11 वर्ष से लेकर 58 वर्ष के बीच, 2 पुरुष जिनकी उम्र 35 वर्ष और 80 वर्ष है। इसी प्रकार, रानीताल के 35 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके अतिरिक्त, सत्तर भादो (थाना कसोग) के 37 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है जो पहले से ही काला अम्ब में संस्थागत क्वारंटाइन था। इन 9 मामलों के बाद जिला में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 134 हो गई है।
इससे पहले नाहन (Nahan) से कोरोना के 28 मामले सामने आए हैं, इन में 20 मामले इसी गोविंदगढ़ मोहल्ले के हैं। इससे पहले मोहल्ला गोविंदगढ़ में 90 संक्रमित थे। आज नए केस आने के बाद मोहल्ला गोविंदगढ़ में 110 संक्रमितों का आंकड़ा पहुंच गया है। 28 मामलों में 6 पांवटा साहिब व 20 मोहल्ला गोविंदगढ़ है। इसके अलावा 2 मामले ददाहू से है। ये दोनों होम क्वारंटाइन (Home Quarantine) किए गए थे। मंडी जिला के सराज विधान सभा क्षेत्र के जरोल में छुट्टी काटने घर आया सीआरपीएफ जवान कोरोना संक्रमित पाया गया है। एसडीएम थुनाग पारस अग्रवाल ने बताया कि कि गत 16 जुलाई को जम्मू कश्मीर से सीआरपीएफ जवान जरोल के बनवास गांव अपने घर आया था। उक्त जवान 16 जुलाई से होम क्वारंटाइन में था। छह दिन बाद गत दिवस कोविड टेस्ट लिया गया। आज शाम पांच बजे के करीब टेस्ट रिपोर्ट में सीआरपीएफ जवान कोरोना संक्रमित पाया गया है।
कांगड़ा और हमीरपुर में 14 पॉजिटिव
कांगड़ा जिला में चढ़ियार का 33 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है। युवक मलेशिया से लौटा है। वहीं, दिल्ली से टैक्सी से लौटी चांदपुर पालमपुर की 47 वर्षीय महिला, साउटी अरब से लौटा रोपा बैजनाथ का 25 वर्षीय युवक व दिल्ली से लौटा भनखेड़ उतराला का 49 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। नोएडा से लौटी घुड़कड़ी की 25 साल की युवती व परौर में संस्थागत क्वारंटाइन में ड्यूटी दे रहा न्यूगल कैफे पालमपुर निवासी 46 वर्षीय सरकारी कर्मचारी भी पाॅजिटिव पाया गया है। टिक्करी जयसिंहपुर का 53 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित पाया गया है। यह दिल्ली से आया है। उक्त कोरोना पॉजिटिव को कोविड केयर सेंटर बैजनाथ, डाढ़ व जोनल अस्पताल धर्मशाला शिफ्ट किया जा रहा है। इसके अलावा कुल्थी कांगड़ा का 38 वर्षीय पैरामिलिट्री फोर्स का जवान भी पाॅजिटिव पाया गया है। यह 16 जुलाई को चंडीगढ़ से आया है। गुगलाड़ा जवाली का 46 वर्षीय आर्मी जवान भी संक्रमित निकला है। यह कर्नाटक से आया है। जवान को एमएच पठानकोट शिफ्ट किया जा रहा है। भड़ियारा कांगड़ा का भी 37 वर्षीय आर्मी जवान पॉजिटिव आया है। जवान श्रीनगर से लौटा है। जवान को एमएच योल शिफ्ट किया जा रहा है। सनकेहड़ जवाली का 28 वर्षीय जवान भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यह लेह से लौटा है व जवान को एमएच पठानकोट शिफ्ट किया जा रहा है।
कांगड़ा कोविड केयर सेंटर डाढ़ में भर्ती 28 वर्षीय युवक व जोनल अस्पताल में भर्ती 70 वर्षीय बुजुर्ग ठीक हुए हैं। युवक खैरियां व बुजुर्ग छतरी सियूंन निवासी हैं। अंब पठियार जवालामुखी का 52 वर्षीय व्यक्ति भी पॉजिटिव पाया गया है। यह टांडा में भर्ती है। व्यक्ति को धर्मशाला शिफ्ट किया जा रहा है। नए मामले आने और दो के ठीक होने की पुष्टि डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने की है। हमीरपुर में तहसील भोरंज के डुगली क् 37 वर्षीय युवक पॉजिटिव आय़ा है। युवक 21 जुलाई को सोनीपत से लौटा है। तहसील सुजानपुर के जियार का 66 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित पाया गया है। यह व्यक्ति 15 जुलाई को दिल्ली से लौटा है
हिमाचल में आज 3023 सैंपल में से 1708 नेगेटिव
हिमाचल में आज 3023 सैंपल जांच को आए हैं। इसमें से 1708 नेगेटिव रहे हैं। 1306 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल में 9 पाॅजिटिव मामले हैं। बाकी पाॅजिटिव केस पेंडिंग सैंपल से हैं। प्रदेश में अब तक 124683 लोगों के सैंपल कोविड जांच को लिए जा चुके हैं। इसमें से 121543 नेगेटिव आए हैं। वहीं 1834 ही पाॅजिटिव पाए गए हैं।