-
Advertisement
धर्मशाला में आज से 6 राज्यों की 116 महिला विधायक लैंगिक समानता पर करेगी मंथन
उत्तर भारत की महिला विधायकों का सम्मेलन बुधवार से धर्मशाला में होने जा रहा है। इस सम्मेलन में उत्तर भारत की महिला विधायक और मंत्री शिरकत करेंगी। लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी और राष्ट्रीय महिला आयोग के सौजन्य से लैंगिक समानता विषय पर होने वाले इस सम्मेलन में उत्तर भारत के 6 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली की 116 महिला विधायक शामिल होंगी। खास बात यह है कि इस सम्मेलन में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगी।
यह भी पढ़ें:सेवानिवृत लेफ्टिनेंट कमांडर उमेश्वर राणा अब हिमाचल पुलिस में देंगे सेवाएं
इस सम्मेलन में दिल्ली की 8, उत्तर प्रदेश की 47, राजस्थान की 26, पंजाब की 13, हरियाणा की 9, उत्तराखंड की 8 और मेजबान हिमाचल की 5 विधायक हिस्सा लेंगी। सम्मेलन में विभिन्न विषयों पर ट्रेनिंग और टिप्स भी दिए जाएंगे। डीसी डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि उत्तर भारत की महिला मंत्री और विधायकों का धर्मशाला में 22 से 24 जून सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत यह सम्मेलन आयोजित हो रहा है। इस आयोजन में 6 राज्यों और केंद्र शासित दिल्ली की सभी महिला विधायकों को निमंत्रण भेजा गया है। तीन दिन तक सभी प्रतिभागी इस आयोजन में लैंगिग समानता और उसके अलग-अलग पहलुओं पर अपना मत व्यक्त करेंगी।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

