-
Advertisement
Corona Update: हिमाचल में आज 6 संक्रमितों की गई जान, 125 नए मामले; यहां जाने डिटेल
शिमला। हिमाचल में कोरोना (Corona) महामारी से आज भी 6 लोगों की मौत हुई है। इसमें कांगड़ा जिला में तीन लोगों की मौत हुई है। जबकि हमीरपुर में दो और एक मौत मंडी जिला में हुई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग (Health Department) की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में कोरोना के आज 125 मामले सामने आए हैं। जबकि 99 लोग कोरोना संक्रमण से निजात पाने में सफल हुए। हिमाचल में आज दिन तक दो लाख 25 हजार 893 लोग कोरोना संक्रमण (corona infection) की चपेट में आ चुके हैं। जिसमें से दो लाख 20 हजार 959 कोरोना संक्रमित (Corona Infected) पूरी तरह से ठीक हुए हैं। हिमाचल में अब तक 3804 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। वहीं मौजूदा समय में प्रदेश मे 1113 एक्टिव केस मौजूद हैं।
यह भी पढ़ें:Corona Update: आज तीन की गई जान, कोरोना की स्थिति जानने को करें क्लिक

किस जिला से कितने मामले
हिमाचल में आज सबसे अधिक कांगड़ा जिला में 61 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा हमीरपुर में 27, ऊना में 13, मंडी में 8, बिलासपुर में 6, शिमला (Shimla) में 5, सोलन में 4 और चंबा में एक कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया है। इसी तरह से आज ठीक होने वालों में कांगड़ा से 47, मंडी से 16, शिमला से 12, हमीरपुर से 10, बिलासपुर से 4, ऊना से 3, कुल्लू से 3, चंबा से 2, सोलन से एक और किन्नौर से भी एक कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक हुआ है।
आज के सैंपल में 124 पॉजिटिव
हिमाचल में आज स्वास्थ्य विभाग ने 8095 लोगों के सैंपल कोरोना जांच को लिए थे। जिसमें से 124 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। वहीं 7933 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं 38 सैंपल की रिपोर्ट का अभी इंतजार है।




