-
Advertisement
Corona in India: 24 घंटों में सामने आए सर्वाधिक 13,586 नए मामले, 336 लोगों की गई जान
नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमितों( Corona infected)की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। पिछले 24 घंटे में करीब 13,500 से ज्यादा नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 3.80 लाख पार कर गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय (Ministry of Health)की ओर से शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोना वायरस मरीज़ों की कुल संख्या 3,80,532 हो गई है और जबकि अब तक 12,573 लोगों की मौत( Death) हो चुकी है. वहीं, पिछले 24 घंटों में कोरोना के सर्वाधिक 13,586 नए मामले सामने आए हैं और 336 लोगों की जान गई है. हालांकि, राहत की बात यह है कि 2,04,711 मरीज़ कोरोना को मात देने में कामयाब हुए हैं और रिकवरी रेट 53.79 प्रतिशत पर पहुंच गया है। एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का चौथा स्थान है। आंकड़ों के मुताबिक, देश में इस वक्त 1 लाख 49 हजार कोरोना के एक्टिव केस हैं। सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र में 53 हजार से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इसके बाद दूसरे नंबर पर दिल्ली, तीसरे नंबर पर तमिलनाडु, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है। इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं।

दुनिया में चौथा सबसे प्रभावित देश
कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत ने शुक्रवार को ब्रिटेन को पीछे छोड़ दिया और दुनिया का चौथा सबसे प्रभावित देश बन गया. अमेरिका, ब्राजील, रूस के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में भारत चौथे स्थान पर आ गया है। भारत से अधिक मामले अमेरिका (2,263,651), ब्राजील ( 983,359), रूस (561,091) में हैं. वहीं भारत में मामले बढ़ने की रफ्तार दुनिया में चौथे नंबर पर बनी हुई है। अमेरिका और ब्राजील के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा मामले भारत में दर्ज किए जा रहे हैं।
