-
Advertisement
![](https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2023/06/Mcleodgunj.jpg)
मैक्लोडगंज के भागसूनाग नाले में फंसे 14 लोग किए रेस्क्यू
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में सोमवार दोपहर बाद हुई तेज बारिश के कारण मैक्लोडगंज (Mcleodgunj) के भागसूनाग नाले (Bhagsunag) और गुणा माता मंदिर के पास नाले में जलस्तर बढ़ने से 14 सैलानी (Tourist) फंस गए, जिन्हें स्थानीय लोगों, पुलिस जवानों और एनडीआरएफ (NDRF) की टीम ने रेस्क्यू किया।
इनमें दस पर्यटक और चार स्थानीय लोग शामिल थे। धर्मशाला सहित, पालमपुर, खैरा, बैजनाथ, गगल आदि में करीब दो घंटों तक जमकर मेघ बरसे। सोमवार को बिजली कड़कने के साथ भारी वर्षा के भी आसार हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के मैदानी, निचले और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
यह भी पढ़े:बिपरजॉय का असर: हिमाचल में कल बारिश का यलो अलर्ट
रविवार को ऊना में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं अन्य क्षेत्रों के अधिकतम तापमान की बात करें तो यह शिमला में 24, सुंदरनगर में 33.6, नाहन में 31.8, सोलन में 28.7, चंबा में 36.2, डलहौजी में 23.8, रिकांगपिओ में 27.1 और मशोबरा में 25.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।