-
Advertisement
#Corona_ Update: हिमाचल में 143 केस, 236 ठीक- 9 कोरोना मृत्यु दर्ज
Last Updated on September 24, 2020 by
शिमला। हिमाचल में अब तक कोरोना (Corona) के 143 मामले सामने आए हैं। इसमें मंडी (Mandi) में 42, शिमला में 41, सिरमौर में 22, बिलासपुर व कुल्लू में 10-10, कांगड़ा में सात, ऊना (Una) में 6, लाहुल स्पीति में तीन व चंबा में दो मामले सामने आए हैं। अब तक 236 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। इसमें सिरमौर में 93, ऊना में 70, बिलासपुर में 56, शिमला में 8, कुल्लू में 4, चंबा में तीन व किन्नौर व लाहुल स्पीति में एक-एक कोरोना पॉजिटिव ठीक हुआ है। वहीं, नौ कोरोना मृत्यु दर्ज हुई हैं। इसमें कांगड़ा में छह, चंबा में एक, कुल्लू (Kullu) में एक, शिमला में एक की मृत्यु हुई है। हिमाचल में कुल आंकड़ा 13198 पहुंच गया है। अभी 3856 एक्टिव केस हैं। अब तक 9177 लोग ठीक हो चुके हैं। मृत्यु का आंकड़ा 144 है। हिमाचल में अब तक कोरोना के 1422 सैंपल जांच को आए हैं। इसमें 568 नेगेटिव रहे हैं। 830 की रिपोर्ट आनी बाकी है। आज के सैंपल में से 24 पॉजिटिव मामले हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं। पिछले कल के 121 सैंपल की रिपोर्ट भी अभी आनी बाकी है।
यह भी पढ़ें: पुलिस कर्मी के Corona पॉजिटिव आने के बाद पुलिस थाना पूह सील
कांगड़ा (#Kangra) जिला में सात कोरोना पॉजिटिव ने दम तोड़ा है। इसमें कांगड़ा के तीन, हमीरपुर (Hamirpur) के दो, चंबा व मंडी के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। छह कोरोना पॉजिटिव के सैंपल कांगड़ा जिला में ही लिए गए थे, इसलिए यह छह मृत्यु कांगड़ा के रिकॉर्ड में दर्ज की गई हैं। वहीं, एक चंबा (Chamba) से रेफर केस है। वह चंबा के रिकॉर्ड में दर्ज है। मरने वाले किसी ना किसी बीमारी से ग्रस्त थे। कांगड़ा स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी कोरोना बुलेटिन के अनुसार कांगड़ा जिला में जिला हमीरपुर गांव तरोपका की 75 वर्षीय महिला की मृत्यु हुई है। महिला टाइप टू मधुमेह आदि रोगों से ग्रस्त थी। महिला को मेडिकल कॉलेज टांडा (Medical College Tanda) में 21 सितंबर को भर्ती करवाया गया था। महिला ने पिछले की करीब साढ़े नौ बजे दम तोड़ा। जवाली के गांव कंदार के 78 वर्षीय व्यक्ति की भी जान गई है। व्यक्ति ने आज सुबह करीब दो बजे दम तोड़ा। चंबा की तहसील सलूणी के 74 वर्षीय व्यक्ति की भी मृत्यु हुई है। व्यक्ति ने पिछले कल रात जोनल अस्पताल धर्मशाला में अंतिम सांस ली।
यह भी पढ़ें: #Corona पॉजिटिव अभ्यर्थी भी दे सकेंगे कार्यकारी अधिकारी और सचिव की परीक्षा
लड़भड़ोल मंडी (Mandi) के 63 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु हुई है। व्यक्ति गांव सलियाणा पालमपुर में रह रहा था। सिविल अस्पताल पामलपुर (Palampur) में व्यक्ति ने दम तोड़ा। हमीरपुर के 69 वर्षीय व्यक्ति की भी जान गई है। व्यक्ति को 22 सितंबर को बुखार व सांस लेने में दिक्कत के चलते मेडिकल कॉलेज टांडा में भर्ती करवाया गया था। आज सुबह व्यक्ति ने अंतिम सांस ली। बदेई सुनेहड़ की 70 साल की महिला की भी मृत्यु हुई है। महिला को आज सुबह भर्ती करवाया गया था। महिला ने टांडा मेडिकल कॉलेज में सुबह करीब साढ़े नौ बजे अंतिम सांस ली। नैहरन पुखर देहरा (Dehra) के 58 वर्षीय व्यक्ति की भी जान गई है। व्यक्ति को सिविल अस्पताल देहरा से रेफर किया गया था। व्यक्ति की मृत्यु हो गई है।
यह भी पढ़ें: कोरोना ब्रेकिंगः #Kangra जिला में सात की मृत्यु, हमीरपुर- चंबा व मंडी के भी निवासी
वार्ड नंबर चार कांगड़ा से 42 वर्षीय व्यक्ति, एमएच योल (MH Yol) से 42 वर्षीय महिला व 27 वर्षीय युवक, डाढ़ पालमपुर से 75 वर्षीय महिला और 83 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं। कांगड़ा जिला में कुल आंकड़ा 1966 पहुंच गया है। अभी 484 एक्टिव केस (Active Case) हैं व 37 की जान गई है।