-
Advertisement
Lahaul Spiti: काजा के 15 प्रतिभागी गुलमर्ग में हो रहे एंडवास आइस हॉकी कैंप में लेंगे हिस्सा, हुए रवाना
Last Updated on December 29, 2020 by Sintu Kumar
काजा। लाहुल स्पीति (Lahaul Spiti) जिला के काजा में बने आइस हॉकी रिंक में प्रशिक्षण ले रहे प्रतिभागियों में 15 प्रतिभागी एंडवास आइस हॉकी कैंप (Andawas ice hockey camp) में हिस्सा लेने के लिए श्रीनगर के गुलमर्ग रवाना हो गए हैं। आज यानी मंगलवार को गुलमर्ग के लिए रवाना होने से पहले एडीएम ज्ञान सागर ने 15 सदस्यीय प्रतिभागियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन लाहुल स्पीति के लिए ऐतिहासिक है। आज आठ लड़कियां और सात लड़के राष्ट्रीय आईस हॉकी कैंप जोकि गुलमर्ग (Gulmarg) में होने जा रहा है में हिस्सा लेने जा रहे हैं। यह यहां के बच्चों, आर्थिकी, टूरिज्म के लिए काफी अच्छा है। इससे बच्चों में आइस हॉकी के प्रति उत्साह बढ़ेगा। हमें उम्मीद है कि हमारे बच्चें भी राष्ट्रीय टीम के लिए चयनित होंगे।
यह भी पढ़ें: इस बार काजा में होगा National Under-20 Ice Hockey Tournament,कोचिंग कैंप शुरु
इस मौके पर कैंप नेशनल कोच अमित बेरवाल ने कहा कि काजा (Kaza) में शुरू हुए कैंप में 30 बच्चों को हमने बेसिक आईस हॉकी के लिए चयन किया था। इनमें से 15 बच्चों को गुलमर्ग में होने वाले राष्ट्रीय आइस हॉकी कैंप (National Ice Hockey Camp) में ले जाया जा रहा है। गुलमर्ग में एक जनवरी से 14 जनवरी तक एंडवास बेसिक कैंप होगा। हमारा लक्ष्य है कि स्पीति का वातावरण विंटर स्पोर्ट्स (Winter Sports) के लिए काफी अनुकुल है। यहां से बच्चे तैयार होकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिस्सा लें। मैं काजा प्रशासन का काफी आभारी हूं जिन्होंने बच्चों को बेसिक सुविधाएं मुहैया करवाने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 15 प्रतिभागियों के साथ तीन शिक्षक सोनम छोडन, लोबजंग छोजंम और छविंग दोरजे भी जा रहे हैं। इस मौके पर एसडीएम (SDM) जीवन सिंह नेगी विशेष तौर पर मौजूद रहे।
15 सदस्यीय प्रतिभागियों का दल
15 सदस्यीय प्रतिभागियों के दल में आठ लड़कियां और सात लड़के शामिल हैa। इसमें कर्मा येषी खांडो उम्र 12 वर्ष, छेरिंग डोलमा 13 वर्ष, नवांग लामो 15 वर्ष, सोनम आंगमो 12 वर्ष, रिगजिन डोलमा उम्र 13, तेजिंन डोलमा, नवांग छुटिक, और सोनम देचेन गर्ल श्रेणी में हैं जबकि सोन बांगचुक 12 वर्ष, कुंगा बांग्पो 12 वर्ष, तेजिंन योतेन, टाकपा यशे 15 वर्ष, तेजिंन जांग्वो 12 वर्ष, धोडुप ज्ञयालसन 13 वर्ष, सोनम दोरजे 12 वर्ष ब्यॉज श्रेणी वर्ग में हैं।