-
Advertisement
Corona Update: हिमाचल में तीन की गई जान, यहां जाने आज की कोरोना डिटेल
शिमला। हिमाचल में कोरोना महामारी से हर रोज लोगों की जान जा रही है। मंगलवार को प्रदेश में कोरोना (Corona) से तीन लोगों की मौत हुई है। इसमें कांगड़ा जिला से दो लोग जिसमें एक 56 वर्षीय पुरुष और दुसरी 55 वर्षीय महिला की कोरोना संक्रमण (Corona Infection) से जान गई है। इसी तरह से ऊना जिला से 70 वर्षीय पुरुष की जान गई है। हिमाचल में मंगलवार को आई स्वास्थ्य विभाग (Health Department) की रिपोर्ट के अनुसार 155 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 161 कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पूरी तरह से ठीक होने में कामयाब हुए हैं। प्रदेश में अब तक 2 लाख 19 हजार 746 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। जबकि 2 लाख 14 हजार 657 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक हुए हैं। प्रदेश में आज तक 3672 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। जबकि मौजूदा समय में 1400 लोग कोरोना संक्रमण का इलाज कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा: वैक्सीन की दोनों डोज या RTPCR रिपोर्ट के बिना नहीं मिलेगी एंट्री

किस जिला से कितने मामले आए सामने
हिमाचल में आज सबसे अधिक हमीरपुर जिला से 44 लोग कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए गए हैं। इसी तरह से कांगड़ा में 41, मंडी में 31, शिमला में 19, बिलासपुर में 11, कुल्लू में 6 और ऊना में तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसी तरह से आज ठीक होने वालों में कांगड़ा से 46, हमीरपुर से 45, मंडी से 30, शिमला (Shimla) से 16, बिलासपुर से 9, ऊना से 5, कुल्लू से 3, सोलन से 3, सिरमौर से 2, चंबा से एक और किन्नौर से भी एक कोरोना पॉजिटिव पूरी तरह से ठीक होने में कामयाब हुआ है।
आज के मामलों में 150 पॉजिटिव
हिमाचल में आज 8825 लोगों के सैंपल कोरोना जांच को लिए गए। जिसमें से 150 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। वहीं 8615 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जबकि 60 सैंपल की रिपोर्ट का अभी इंतजार है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

