-
Advertisement
बिग ब्रेकिंगः Hamirpur में एक साथ आए 19 नए मामले, हिमाचल में सोमवार को 45 मामले
Last Updated on June 23, 2020 by
हमीरपुर। जिला हमीरपुर का भी खाता सोमवार को खुल गया है। हमीरपुर (Hamirpur) में एक साथ 19 नए मामले सामने आए हैं। इसमें गलोड़ ब्लॉक का एक पुरुष व एक महिला, भोरंज ब्लॉक की एक महिला और पांच पुरुष, टौणीदेवी ब्लॉक के चार पुरुष और एक महिला तथा नादौन ब्लॉक के पांच पुरुष और एक महिला पॉजिटिव (Positive) पाई गई है। हिमाचल में आज अब तक 45 मामले आ चुके हैं। इसमें हमीरपुर में सबसे अधिक 19 मामले हैं। कांगड़ा (Kangra) जिला से सात, बिलासपुर से पांच, ऊना (Una) व सोलन (Solan) से चार, शिमला से तीन, सिरमौर से दो व मंडी से एक मामला सामने आया है। वहीं सिरमौर से सात, कांगड़ा से दो, ऊना से दो और मंडी से एक कोरोना पॉजिटिव ठीक हुआ है। इन 19 मामलों के साथ हमीरपुर कोरोना मामलों में नंबर हो गया है। साथ ही कुल आंकड़ा 200 पार हो गया है। हमीरपुर में कुल मामले 201 हैं। साथ ही 89 एक्टिव केस हो गए हैं। हमीरपुर में अब तक 111 लोग ठीक हुए हैं और एक की मृत्यु हुई है। हिमाचल में कुल आंकड़ा 746 पहुंच गया है। अभी 298 एक्टिव केस हैं। अब तक 433 लोग ठीक हुए हैं। हिमाचल में 6 की मृत्यु हुई है।
कांगड़ा में सास-बहू, भाई-बाहन और बाप-बेटी सहित 7 संक्रमित
कांगड़ा जिला में कोरोना (Corona) के सात नए मामले सामने आए हैं। सेराथाना की 58 वर्षीय महिला, उसकी 33 वर्षीय बहू और 6 वर्षीय पोती पॉजिटिव (Positive) पाई गई है। यह मुंबई से लौटे हैं। इन्हें कोविड केयर सेंटर (Covid Care Center) डाढ़ शिफ्ट किया जा रहा है। हटवास नगरोटा बगवां का 24 वर्षीय युवक और उसकी 16 साल की बहन भी संक्रमित पाई गई है। यह दिल्ली (Delhi) से लौटे हैं। इसके अलावा पंजेहड़ नगरोटा बगवां का 42 वर्षीय पुरुष और उसकी 11 वर्षीय बेटी भी पॉजिटिव पाए गए हैं। यह फरिदाबाद से आए हैं। इन्हें कोविड केयर सेंटर बैजनाथ शिफ्ट किया जा रहा है। वहीं, दो कोरोना पॉजिटिव आज ठीक भी हुए हैं। इसमें बढ़ल ठोर तहसील देहरा का 65 वर्षीय व्यक्ति और उसकी 60 वर्षीय पत्नी शामिल हैं। यह धर्मशाला में दाखिल थे। इन्हें घर भेजा जा रहा है। अगले सात दिन होम आइसोलेशन में रहेंगे। जिला सोलन (Solan) के बद्दी में एक और व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव निकला है। बिलासपुर के पंतेहड़ा में दो कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। बाप-बेटा दिल्ली से लौटे हैं। शिमला में रामपुर से तीन मामले सामने आए हैं।
ऊना में माता-पिता के बाद दो भाई भी निकले पॉजिटिव
ऊना जिला हरोली उपमंडल के हीरा सब तहसील दुलैहड़ का 49 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। यह दिल्ली से लौटा था और संस्थागत कवारंटाइन में था। दूसरा मामला भी हरोली उपमंडल के गोंदपुर जयचंद का 39 वर्षीय दिल्ली से लौटा व्यक्ति संक्रमित निकला है। यह भी संस्थागत कवारंटाइन था। वहीं अंब उपमंडल के 16 और 13 वर्षीय दो भाई पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों की माता दो दिन पहले पॉजिटिव आई थी, जबकि पिता जिला कांगड़ा में पॉजिटिव पाए गए थे। दोनों को क्षेत्रीय अस्पताल में आइसोलेट किया गया है। जिला सिरमौर में सोमवार को दो नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इनमें नाहन की 25 वर्षीय महिला और शिलाई का 24 वर्षीय युवक शामिल है। यह दोनों ही दिल्ली से आए हुए थे और कालाअंब के संस्थागत क्वारंटाइन में रह रहे थे। दोनों को त्रिलोकपुर के कोविड केयर सेंटर शिफ्ट किया जा रहा है। दोनों की ट्रेवल हिस्ट्री दिल्ली की है। दोनों को कोविड केयर सेंटर त्रिलोकपुर शिफ्ट किया जा रहा है। आज को 7 फॉलोअप सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है और उन्हें घर भेज दिया गया है। इनमें चार महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: कोरोना अपडेटः Himachal में कुल आंकड़ा 727 पहुंचा, आज 26 नए केस- 12 हुए ठीक