हिमाचलः कांगड़ा के मंदिर बाजार में भड़की आग, दो दुकानें एक स्टोर जला

हिमाचलः कांगड़ा के मंदिर बाजार में भड़की आग, दो दुकानें एक स्टोर जला

- Advertisement -

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में आए दिन आग लगने की घटनाएं हो रही है। देर रात कांगड़ा के मंदिर बाजार में आग( Fire) भड़क गई और मनियारी की दो दुकानों ( 2 Shops) के साथ एक स्टोर आग में जल कर राख हो गया। रात करीब दो बजे मंदिर रोड पर स्थित कमल किशोर व तिलक महाजन की दुकानों में आग लग गई। आसपास के लोगों ने जब आग लगी देखी तो कांगड़ा अग्निशमन विभाग को सूचना दी। कुछ ही देर में अग्निशमन विभाग( fire department) की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। पहले दो दुकानों में आग भड़की और साथ में डिस्पोजेपल सामान से एक स्टोर को भी अपनी चपेट में ले लिया।


ये भी पढ़ेः हिमाचल: सड़क निर्माण को किया बारूदी धमाका, गुब्बार थमा तो मलबे में दबे मिले बच्चे सहित दंपति

दुकानों में मनियारी का सामान होने के कारण आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया था। लेकिन अग्निशमन विभाग ने 15 मिनट में ही आग पर काबू पा लिया, जिससे आग अन्य दुकानों तक नहीं पहुंच पाई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। दुकानदारों का करीब 10 लाख के नुकसान का अनुमान है। अग्निशमन विभाग के अधिकारी कांगड़ा अशोक कुमार ने बताया रात्रि 2:10 पर स्थानीय निवासी रोहित गुप्ता ने उन्हें मंदिर रोड पर दुकानों में आग लगने की जानकारी दी। सूचना मिलते अग्निशमन विभाग के कर्मचारी दो गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंच गए और करीब 15 मिनट के अंदर ही आग पर काबू पा लिया। उन्होंने बताया कुछ और देरी हो जाती तो आग अन्य दुकानों में भी फैल सकती थी।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

- Advertisement -

Tags: | Latest Himachal News | Himachal News Today | mandir bazar | Himachal Breaking News | Himachal headlines in Hindi | kangra L | latest hp news | Himachal local news | himachal abhi abhi news | himachal news abhi abhi | atest Himachal News in Hindi | कांगड़ा | hp abhi abhi news | Fire | हिमाचल | मंदिर बाजार | himachal abhi abhi | दो दुकानें | Himachal News | Himachal Pradesh News in Hindi | स्टोर जला | latest news himachal | भड़की आग | 2 shops | Himachal Latest News | himachal news in hindi | a store
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है