-
Advertisement
Year: 2026
#OnlineRadio Bulletin-17-02-2022
Kangra (Himachal Pradesh) : Shree Balaji Media Innovations Pvt Ltd BrandName Himachal Abhi Abhi Online Radio Bulletin daily. Himachal Abhi Abhi Is First Multi Media Company Based At Kangra Of Himachal Pradesh.
Corona Update: हिमाचल में आज तीन की गई जान, 260 लोग कोरोना संक्रमित
हिमाचल में आज दिन तक दो लाख 81 हजार 433 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसमें से दो लाख 75 हजार 095 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक हुए हैं।
हिमाचल: गुरू रविदास मंदिर में DJ पर लगा दिए पंजाबी गाने, उपप्रधान सहित 9 पर FIR
युवाओं को जब मना किया गया तो गाली गलौज व जान से खत्म करने की धमकी दी। इतना ही नहीं मंदिर में जबरदस्ती ताला लगा दिया, जिससे हमारी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है।
हिमाचल की अदालत का बड़ा फैसला, मासूम से दरिंदगी करने वाले हैवान को सजा-ए-मौत
दरिंदे ने मासूम बच्ची से दुराचार के दौरान तमाम हदों को लांघ दिया था। दरिंदगी की इंतहा इस कद्र थी कि बच्ची के प्राइवेट पार्ट में लकड़ी का टुकड़ा भी डाल दिया था।
हिमाचल सरकार की बढ़ी मुश्किलें, अब कॉरपोरेट सेक्टर से सेवानिवृत्त लोगों ने मांगी पेंशन योजना
कमेटी ने सरकार को आगाह किया है कि यह सरकार की नाकामी रहेगी जो 60 वर्ष की आयु पार कर चुके अधिकारियों व कर्मचारियों को पेंशन के लिए सड़कों पर उतरना पड़े।
हिमाचल में नया वेतनमान: राइडर हटाने की मांग को लेकर सचिवालय पहुंचे कर्मचारी
कर्मचारियों का कहना है कि नियमित होने के बाद उनको बड़ा हुआ पे स्केल मिलता है, लेकिन नए वेतनमान में इसको लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।
लॉन्ग कोविड की समस्या के शिकार हो रहे कोरोना के मरीज, जानिए क्या है उपचार
कोरोना के ऐसे मरीज सामने आ रहे हैं, जिनमें रिकवरी के बाद लंबे समय तक लक्षण देखे जा रहे हैं। ये लक्षण कुछ हफ्तों से लेकर छह महीने तक मरीजों में देखे जा रहे हैं।
हिमाचलः मनाली के वशिष्ठ में आठ कमरों का मकान जलकर हुआ राख
प्रशासन की ओर से प्रभावित को 20 हज़ार की फ़ौरी राहत जारी की गई है।लोगों ने जब मकान में आग लगी देखी तो अग्निशमन विभाग को सूचित किया। मौके पर पहुंच कर अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
हिमाचल सरकार और स्काई एयर ने प्रदेश में ड्रोन डिलीवरी सर्विस को साइन किया एमओयू
हम बेहतर स्वास्थ्य सेवा पहुंच और ड्रोन डिलीवरी इकोसिस्टम में स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजित करके 5.19 लाख से अधिक लोगों को सीधे लाभान्वित करने में सक्षम होंगे।
हिमाचल: निजी आशियाने के निर्माण में सरकारी सीमेंट का प्रयोग पड़ा महंगा, मामला दर्ज
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लेंटर में इस्तेमाल होने वाले सरकारी सीमेंट बैग (नॉट फॉर सेल हिमाचल गवर्नमेंट) को अपने कब्जे में लिया।
