-
Advertisement
BBMB बकाया मामले पर बोले संजय शर्मा, कांग्रेस का श्रेय लेने का प्रयास गलत- सरकार पर तीखा हमला
BBMB Outstanding Case: भाखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड (BBMB) के बकाए और हिमाचल प्रदेश के अधिकारों से जुड़े मुद्दे पर बीजेपी ने प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार पर जोरदार हमला बोला है। बीजेपीप्रवक्ता संजय शर्मा ने कहा है कि वर्तमान कांग्रेस सरकार इस संवेदनशील मुद्दे पर अनैतिक रूप से श्रेय (Credit) लेने की होड़ में लगी है और तथ्यों को छिपाकर जनता को गुमराह कर रही है।संजय शर्मा ने कहा कि BBMB बकाए के मामले में वास्तविक संघर्ष और निर्णायक सफलता का पूरा श्रेय पूर्व सीएम शांता कुमार और पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकारों को जाता है।
1966 पंजाब पुनर्गठन से हुई उपेक्षा
1 नवंबर 1966 को पंजाब पुनर्गठन के समय हिमाचल को 7.19फीसदी आबादी के अनुपात में परिसंपत्तियों व देनदारियों में हक मिलना तय हुआ था। लेकिन तत्कालीन केंद्र व पंजाब की कांग्रेस सरकारों की उपेक्षा के कारण हिमाचल को उसका वाजिब हक नहीं मिला।1977 में शांता कुमार के नेतृत्व में बनी सरकार ने पहली बार हिमाचल के साथ हुए इस अन्याय और प्राकृतिक संसाधनों पर प्रदेश के हक की बात रखी। इसके बाद 1990 में शांता कुमार सरकार के प्रयासों से ही केंद्र से हिमाचल में पैदा होने वाली बिजली पर 12 फीसदी फ्री-रॉयल्टी के अधिकार को सैद्धांतिक मंजूरी मिली।शांता कुमार के नेतृत्व में दिल्ली तक अधिकार यात्रा निकाली गई, जिसमें अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और मदन लाल खुराना जैसे शीर्ष नेताओं ने हिमाचल के इस अधिकार का पूर्ण समर्थन किया था।
वीरभद्र सरकार का सीमित दायरा
90 के दशक के मध्य में वीरभद्र सिंह की सरकार ने मामला सुप्रीम कोर्ट जरूर दायर किया, लेकिन कांग्रेस की धीमी पैरवी और इच्छाशक्ति की कमी के कारण वर्षों तक कोई ठोस नतीजा नहीं निकल सका। 1998 और 2007 में पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ वकीलों को नियुक्त कर मजबूती से पैरवी की। इसी के परिणामस्वरूप 27 सितंबर 2011 को सर्वोच्च न्यायालय का ऐतिहासिक फैसला हिमाचल के पक्ष में आया, जिससे 12फीसदी रॉयल्टी और 7.19पीसदी बकाए का भुगतान सुनिश्चित हुआ।
राजनीतिक नाटक कर रही कांग्रेस
संजय शर्मा ने कहा कि किसी भी न्यायिक निर्णय या प्रदेश हित के फैसले का लाभ वर्तमान सरकार को मिलना स्वाभाविक है, लेकिन इसके लिए दशकों तक संघर्ष करने वाली पूर्व सरकारों के योगदान को नकारना अत्यंत शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि आज की कांग्रेस सरकार बिना किसी ठोस योगदान के केवल राजनीतिक श्रेय लेने का नाटक कर रही है।
राहुल कुमार
