-
Advertisement
बिलासपुर में शादी से ठीक पहले दुल्हन गायब, गाजियाबाद से 16 लाख के गहने संग हिरासत में
Himachal News: बिलासपुर जिले के भराड़ी क्षेत्र में शादी के रंग में उस वक्त भंग पड़ गया, जब विवाह से ठीक दो दिन पहले होने वाली दुल्हन रहस्यमयी परिस्थितियों में अचानक गायब हो गई। परिजनों के होश तब उड़े जब उन्हें पता चला कि युवती घर में रखे करीब 16 लाख रुपये के सोने के आभूषण और 1.80 लाख रुपये की नकदी भी अपने साथ ले गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, घर में शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं और परिवार 6 नवंबर को होने वाले विवाह समारोह को लेकर काफी उत्साहित था। लेकिन 4 नवंबर को दुल्हन के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने से खुशियों का माहौल अचानक सन्नाटे और चिंता में बदल गया। गहने और नकदी गायब मिलने पर घबराए परिजनों ने तुरंत भराड़ी थाना पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज करवाई।
यूपी के गाजियाबाद से पुलिस ने दबोचा
शिकायत मिलते ही भराड़ी पुलिस हरकत में आई और युवती की तलाश शुरू की। जांच और सर्विलांस के आधार पर पुलिस को सूचना मिली कि युवती उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में छिपी हुई है। बिना देर किए हिमाचल पुलिस की टीम ने गाजियाबाद में दबिश दी और युवती को हिरासत में ले लिया।
पूरी नकदी और गहने बरामद
पुलिस ने युवती के कब्जे से चोरी किए गए 16 लाख रुपये के सोने के गहने और 1.80 लाख रुपये की पूरी नकदी बरामद कर ली है। मामले की पुष्टि करते हुए DSP विशाल शर्मा ने बताया कि गायब हुए तमाम आभूषण और नकदी बरामद कर लिए गए हैं। युवती से पूछताछ की जा रही है और पुलिस घटना से जुड़े अन्य सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है।
सुभाष
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
