-
Advertisement
Year: 2026
ऑनलाइन रेडियो बुलेटिन- 08-04-2023
हिमाचल अभी अभी का रेडियो बुलेटिन रोज सांय 7:00 बजे प्रसारण किया जाता है जिसमे हम दर्शकों को हिमाचल की ताजा खबरों की जानकारी देते है।
नगर निगम चुनावः शिमला ग्रामीण के 4 वार्डों के लिए जनसंपर्क कमेटियां गठित
नगर निगम चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्य सचिव ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि पूर्व विधायक व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सोहन लाल को कच्ची घाटी व बालूगंज और पूर्व विधायक चिरंजी लाल को टुटू व मंजयाट की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।
पौंग झील में नहाने उतरा चंबा का युवक, डूबने से गई जान
मामले की सूचना पुलिस स्टेशन हरिपुर में दी गई। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक के शव को डैम से निकलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
चालक की जीभ लपलपाईः बस खड़ी कर गोलगप्पे खाने पहुंचा, फिर जो हुआ
जिंदल-त्रिमंदिर रुट पर जाने वाली बस के चालक निलेश परमार गोलगप्पे खाने के लिए करीब 10 निनट तक बस रुकबा ली। इस दौरान यात्रियों से भरी बस ड्राइवर का इंतजार करती रही।
अनुराग बोले- कांग्रेस के लिए एक व्यक्ति देश, संसद व कोर्ट से ऊपर हो गया है
अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने जिला बिलासपुर के साथ ही प्रदेश को कई तोहफे दिए हैं। बिलासपुर में एम्स, हाईड्रो कॉलेज बनकर तैयार है। वहीं, कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन को भी मई के दूसरे सप्ताह में शुरू कर दिया जाएगा।
बाइक के साथ नदी में उतर गया शख्स, पानी में दौड़ाई पल्सर, देखें Video
क्या आप ने नदी में बाइक चलाते हुए बाइक को देखा है। अगर नहीं तो यहां देखिए … नदी में मोटरसाइकिल चलाते हुए एक शख्स का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
सिरमौर में कोरोना से 67 वर्षीय बुजुर्ग का निधन, मेडिकल कॉलेज में भर्ती था राजगढ़ निवासी
बुजुर्ग क्षय रोग, हृदय रोग और सांस की बीमारी से पीडि़त था। जिसे गंभीर हालत के चलते राजगढ़ अस्पताल से नाहन मेडिकल कॉलेज में 4 अप्रैल को दाखिल किया गया था। बुजुर्ग कोरोना संक्रमित भी था।
रात भर जागकर मां कामाख्या के मंदिर पहुंची प्रीती जिंटा, शेयर किया ये खूबसूरत वीडियो
प्रीति जिंटा ने पोस्ट में लिखा, ‘गुवाहटी जाने का मेरा एक कारण प्रसिद्ध कामाख्या देवी मंदिर जाना था। इस दौरान हमारी उड़ान कई घंटें लेट थी और मैं पूरी रात जागी रही, लेकिन मंदिर में पहुंचते ही सब सार्थक लगने लगा।
ये है वो रेस्टोरेंट जहां बोलने पर है बैन-वजह है कुछ ऐसी
दुनिया में कई कुछ अलग-अलग होता है। आज हम बात करेंगे एक रेस्टोरेंट की। ये एक ऐसा रेस्टोरेंट हैं,यहां (Ban on Speaking) बोलने पर ही बैन है। लेकिन आपके बैठते ही कुछ मिनटों में आर्डर आपके पास होता है। यहां सब कुछ इशारों में ही होता है। यह बहुत ही अलग किस्म का रेस्टोरेंट है… Continue reading ये है वो रेस्टोरेंट जहां बोलने पर है बैन-वजह है कुछ ऐसी
क्या आपके बच्चों को भी लग गई है फोन की लत? हो सकती है नुकसानदेह
डॉक्टरों का कहना है कि मायोपिया बच्चों में होने वाला निकट दृष्टि दोष है। इसमें बच्चे की आंखों की पुतली का आकार बढ़ने से प्रतिविंब रेटिना के बजाय थोड़ा आगे बनता है।
